[ad_1]

नोएडा: Samsung के गोदाम से मोबाइल पार्ट्स चोरी के मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला था कि कंपनी के इंजीनियर विकास कुमार गर्ग कंपनी का माल ढोने वाले टेंपो चालकों से मिलकर पार्टस चोरी करवाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल (Ankur Aggarwal) ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले गौरव सिक्का तथा टेम्पो के ड्राइवर लव कुश, अशोक कुमार व अजय को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था.

नोएडा. मोबाइल निर्माता बहुराष्ट्रीय कंपनी सैमसंग (Samsung) के नोएडा स्थित गोदाम से लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन पार्ट (Mobile Phone Part) चोरी करने के मामले में पुलिस ने कंपनी के इंजीनियर को मंगलवार को गिरफ्तार किया. इसी मामले में पुलिस ने 19 जुलाई को चार लोगों को गिरफ्तार किया था. अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल (Ankur Aggarwal) ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकारी दिनेश चंद्र ने थाना फेस-2 में 18 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी के गोदाम से चार महीने से मोबाइल पार्ट्स चोरी हो रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले गौरव सिक्का तथा टेम्पो के ड्राइवर लव कुश, अशोक कुमार व अजय को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला था कि कंपनी के इंजीनियर विकास कुमार गर्ग कंपनी का माल ढोने वाले टेंपो चालकों से मिलकर पार्टस चोरी करवाता है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज विकास कुमार गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है.

 बदमाशों ने मौका पाकर BMW कार लूट ली थी
बता दें कि इसी साल मार्च महीने में नोएडा में बदमाशों ने मौका पाकर एक युवक से उसकी BMW कार लूट (Loot) ली थी. युवक को नोएडा के सेक्टर 90 क्षेत्र में सुनसान जगह पर थोड़ी देर के लिए कार रोकना बहुत महंगा पड़ गया. इस दौरान बदमाशों ने उनसे BMW कार लूट ली थी. नोएडा के सेक्टर 90 के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने शेयर ब्रोकर (Share Broker) का काम करने वाले एक युवक के साथ रविवार को इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट नोएडा के थाना फेस-2 में दर्ज कराई थी. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चन्दर ने बताया कि मूल रूप से अमृतसर पंजाब के रहने वाले ऋषभ अरोड़ा नोएडा के पारस टेयरा सोसाइटी में रहते हैं. वह शेयर ब्रोकर का काम करते हैं. बताया जा रहा है कि लूट का शिकार हुआ व्यक्ति शराब के नशे में था.



[ad_2]

Source