[ad_1]

सांसद दानिश अली ने मांग की कि विकास दुबे एनकाउंटर (vikas dubey encounter) की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के निर्देशन में जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा इस जांच का क्या फायदा जिसमें वही लोग शामिल हों जिन लोगों ने यह तथाकथित एनकाउंटर किया है

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) सांसद दानिश अली (Danish Ali) ने विकास दुबे (Vikas Dubey) को सिर्फ गैंगस्टर (Gangster) कहे जाने पर आपत्ति जताई है. बसपा सांसद दानिश अली का कहना है कि वो गैंगस्टर नहीं आतंकवादी (Terrorist) था. साथ ही उन्होंने मौजूदा योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में कानून का राज देने पाने में नाकाम प्रदेश सरकार अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाती है. उनका कहना है कि विकास दुबे को इस दर्जे का आतंकवादी बनाने वालों का राजफाश होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के निर्देशन में हो जांच
बता दें कि अमरोहा लोकसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते सांसद दानिश अली आज मीडिया से मुखातिब थे. उनका कहना था विकास दुबे सिर्फ गैंगस्टर ही नहीं आतंकवादी था और उसको इस लेवल का आतंकवादी बनाने का काम किन लोगों ने किया उस पर इस तथाकथित एनकाउंटर के बाद पर्दा गिर गया जो उजागर होना चाहिए था. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे? विकास दुबे में इतना साहस आया कहां से आया जो उसने सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी? उनका कहना था कि असली मुद्दे को डाइवर्ट करने के लिए यह तथाकथित एनकाउंटर (vikas dubey encounter) किया गया है. सांसद ने मांग की कि विकास दुबे एनकाउंटर की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के निर्देशन में जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा इस जांच का क्या फायदा जिसमें वही लोग शामिल हों जिन लोगों ने यह तथाकथित एनकाउंटर किया है.

ये भी पढ़ें- 12 से अधिक मंत्रियों का करीबी था विकास दुबे, MP के एक बड़े नेता का भी जुड़ा था नाम!

संविधान की रक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर मुकदमा!
CAA-NRC के विरोध के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपी अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के छात्रों पर केस मामले पर भी भड़के बसपा सांसद दानिश ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर योगी सरकार ने मुकदमे दर्ज करवा दिए उन पर पुलिस शिकंजा कस रही है. जबकि विकास दुबे जैसा आतंकवादी eight पुलिस वालों की हत्या कर देता है. वर्तमान सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था समेत सभी मुद्दों पर फेल है तो सबसे आसान तरीका है कि बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा दिया जाए.



[ad_2]

Source