[ad_1]

उन्होंने कहा कि 500 वर्ष की लड़ाई पर कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण (Ram Temple Construction) की शुभ घड़ी आई है. भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा.

अयोध्या. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Dy CM Keshav Prasad Maurya) मंगलवार को अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे जहां उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन किए. उप मुख्यमंत्री ने कारसेवकपुरम में साधु-संतों से मुलाकात की. इस दौरान डिप्टी सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मिलकर उन्हें मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से 6 लाख 6 हजार की धनराशि दान स्वरूप भेंट की. पत्नी के साथ पहुंचे डिप्टी सीएम ने पूरे परिवार के नाम से पांच चेक दिए.

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर खुशी से झूम रहा हूं. अपनी खुशी को शब्दों में नहीं बयां कर सकता. उन्होंने कहा कि 500 वर्ष की लड़ाई पर कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई है. भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने केशव प्रसाद मौर्य से रामलला के मंदिर निर्माण हेतु प्राप्त दान भेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि राम लला के मंदिर की भव्यता में यह दान सामाजिक समन्वय का मूलाधार है. घर परिवार का समन्वय ही तो राम राज्य की आधार शिला है. घर घर से दान स्वरूप समर्पित यह धन मंदिर निर्माण कार्य को गतिशील करेगा.

ये भी पढे़ं- अयोध्या: भूमि पूजन के शुभ मुहूर्त पर इस रंग के वस्त्र में नजर आएंगे रामललाइस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय लालजी टंडन की अस्थियों को सरजू नदी में विसर्जित किया. इस मौके पर स्वर्गीय लालजी टंडन के पुत्र आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे. दरइसल 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने आज डिप्टी सीएम केशव मौर्य अयोध्या के दौरे पर थे. उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कारसेवक पुरम में साधु संतों से मुलाकात की. उसके बाद सर्किट हाउस में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की.



[ad_2]

Source