[ad_1]

यह परिवार भी राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साहित है. इस परिवार के टेलर भगवत प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री के अयोध्या आने से वे बेहद खुश हैं.

अयोध्या. दशकों के लंबे इन्तजार के बाद राम भक्तों के लिए वह घडी आ गई है जब अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlala) के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा. 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रामलला के मंदिर का भूमि पूजन करेंगे. इसको लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं. इसी क्रम में पांच अगस्त के दिन रामलला जिस पोशाक को पहनेंगे, उसे भी सिला जा रहा है. अयोध्या में एक परिवार है जो पिछली चार पीढ़ियों से रामलला के लिए पोशाक बनाने का काम करता है.

यह परिवार भी राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साहित है. इस परिवार के टेलर भगवत प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री के अयोध्या आने से वे बेहद खुश हैं. वे कहते हैं पीएम बहुत पवित्र दिन पर यहां आ रहे हैं. बहुत लंबे इन्तजार के बाद यह घड़ी आई है. उनका कहना है कि राम मंदिर के लिए संघर्ष तब शुरू हुआ था जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था.

परिवार के एक अन्य टेलर शंकर लाल कहते हैं कि उनका परिवार चार पीढ़ियों से भगवान् राम के कपड़े सिलता आ रहा है. फिलहाल भगवत प्रसाद और शंकर लाल 5 अगस्त को भगवान राम को पहनाए जाने वाले कपड़े को तैयार करने में जुटे हैं.

सज-संवर रही अयोध्या

भूमि पूजन से पहले अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दौरे के पूर्व शनिवार को अयोध्या का दौरा किया. सीएम योगी अयोध्या पहुंचकर 5 अगस्त को प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने संतों के साथ बैठक में कहा कि 500 वर्षो के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है. इसे दिवाली की तरह मनाया जाए.

दिवाली जैसा होगा नजारा

5 अगस्त के एक दिन पूर्व से ही अयोध्या के सभी मंदिरों में सभी घरों में दीए जलाकर दिवाली मनाई जाए. यानी की दिवाली के पूर्व ही अयोध्या में दीवाली मनाई जाएगी. 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख रहे होंगे तो अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल होगा. इसके लिए पर्यटन विभाग और नगर निगम पूरी तरह से प्रयास कर रहा है कि 5 अगस्त से एक दिन पूर्व भी अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल दिखे.



[ad_2]

Source