[ad_1]

कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ (Crocodile) को पिंजरे में क़ैद किया जा सका. इसके बाद उसको रेस्क्यू कर वापस यमुना नदी में छोड़ दिया गया.

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल के फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) जनपद के एक गांव में हैरतअंगेज़ घटना सामने आई है. गांव मुहब्बतपुर के एक घर में मगरमच्छ (Crocodile) छुपकर बैठा मिला है. घर के सदस्यों का जब पता चला तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद लोगों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को सूचना दी. आगरा से four सदस्यीय एसओएस की टीम ने फ़िरोज़ाबाद जाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया. वाइल्ड लाइफ एसओएस ने कड़ी मशक़्क़त के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को वापस यमुना नदी में छोड़ा. फिरोजाबाद के मुहब्बतपुर गांव स्थित एक घर के शौचालय में 5 फुट लंबा मगरमच्छ दिखने पर परिवार के लोग भयभीत हो उठे.

पास के ही तालाब में रहता था मगरमच्छ
वाइल्ड लाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को रेस्क्यू कर वापस यमुना नदी में छोड़ दिया गया. मुहब्बतपुर गांव में रहने वाला परिवार अपने घर में एक अनचाहा मेहमान देख स्तब्ध रह गया. दरअसल, 5 फुट लंबा मगरमच्छ उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक तालाब में पिछले कुछ समय से रह रहा था और अक्सर ग्रामीणों द्वारा देखा जाता था, लेकिन सुबह के उजाले में वह पानी से बाहर निकलकर घर के शौचालय में घुस गया. डरे-सहमे लोगों ने तुरंत शौचालय का दरवाज़ा बंद कर दिया, जिससे मगरमच्छ को वहीं पर रोका जा सके और अपने क्षेत्र के वन विभाग अधिकारी से संपर्क किया. इसके बाद घटना की सूचना वाइल्ड लाइफ एसओएस को उनके आपातकालीन हेल्पलाइन 9917109666 पर दी गई.

घंटों मशक्कत के बाद पकड़ में आया मगरमच्छवन्यजीव संरक्षण संस्था से four सदस्यीय टीम तुरंत पिंजरे सहित अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ स्थान के लिए रवाना हो गई. कई घंटे के रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पिंजरे में क़ैद किया जा सका. टीम ने बाद में मगरमच्छ को यमुना नदी में छोड़ दिया.



[ad_2]

Source