[ad_1]

पुलिस अधीक्षक (SP) प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह में खुलासा करते हुए बताया कि यह एक बहुत बड़ा गैंग है, जो जनपद में कई चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले की पुलिस ने मंगलवार को ट्रांसफार्मर गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. यह गैंग बिजली विभाग के कर्मचारियों और लाइनमैन की मदद से ट्रांसफार्मर की चोरी करते हैं. पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के दो ट्रांसफार्मर भी बरामद किया, जबकि लाइनमैन पुलिस को चकमा देकर भाग गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली.

जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के सम्मोपुर खालसा गांव के समीप लगे 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पहले रात को चोरी हो गया था. इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र रानी की सराय के अवर अभियंता रामकृष्ण ने चोरी का मुकदमा 22 जुलाई को दर्ज कराया था. रानी की सराय थाना के सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सम्मोपुर खालसा गांव के समीप से तीन चोरों को पकड़ लिया, जबकि एक लाइनमैन मौके से फरार हो गया.

ये भी पढे़ं- अयोध्या: भूमि पूजन के शुभ मुहूर्त पर इस रंग के वस्त्र में नजर आएंगे रामलला

पकड़े गए चोरों में दिनेश यादव ग्राम भंगहा थाना रानी की सराय, रविद्र यादव ग्राम अल्लीपुर भदुली थाना निजामाबाद, करन कुमार उर्फ भगानू ग्राम जलाईपुर थाना रानी की सराय के निवासी हैं. पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ शुरू किया तो चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 6 माह से यह गैंग सक्रीय है. जिसका नाम भी ट्रांसफार्मर गैंग रखा गया है. यह गैंग विभाग और लाइनमैन की मदद से ट्रांसफॉर्मर को चुरा लेता है और फिर इसे आधे दाम पर बेच देते हैं.पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह में खुलासा करते हुए बताया कि यह एक बहुत बड़ा गैंग है, जो जनपद में कई चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. साथ ही फरार लाइनमैन की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है. बिजली विभाग के जेई की भूमिका की जांच की जा रही है.



[ad_2]

Source