[ad_1]

एनकाउंटर के डर से आशंकित पत्नी ने शशिकांत को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे तो खुद चाहती है कि जल्द से जल्द पुलिस की जांच पूरी हो और सच सामने निकलकर आए.

कानपुर. आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में गिरफ्तार बिकरू गांव निवासी व 50 हजार के इनामी शशिकांत (Shashikant) की पत्नी ने पुलिस के उस दावे को झूठा बताया है जिसमें दावा किया गया है कि 2 जुलाई की रात हत्याकांड (Kanpur Shootout) के बाद पुलिस (Police) से लूटे गए असलहों में से एक इंसास राइफल व कारतूस उसके घर से बरामद की गई है. एनकाउंटर के डर से आशंकित पत्नी ने शशिकांत को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे तो खुद चाहती है कि जल्द से जल्द पुलिस की जांच पूरी हो और सच सामने निकलकर आए. अभी तक उनके ससुर का क्रियाकर्म भी नहीं हुआ है, क्योंकि वारदात के बाद से ही पति फरार हो गए थे. बता दें घटना की सुबह पुलिस ने विकास दुबे के रिश्ते में मामा व शशिकांत के पिता प्रेम प्रकाश पांडे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.

पति को बताया निर्दोष, कहा- गांव छोड़ने वाले थे

पत्नी का कहना है कि उसके पति जॉब करते थे और वे लोग किराए के मकान पर चौबेपुर शिफ्ट होने वाले थे. लेकिन विकास दुबे और अमर दुबे ने गांव छोड़ने पर मारकर झारखंड में फिकवा देने की धमकी दी थी. पत्नी ने कहा कि इस हत्याकांड में उनके पति का कोई हाथ नहीं है. उस रात भी वे जॉब से लौटे थे. फिर वारदात के बाद जब सभी फरार हुए तो पति भी फरार हो गए. अब पुलिस कह रही है कि उनके घर से असलहा बरामद हुआ है. यह झूठ है. पुलिसवाले उनका भी एनकाउंटर कर देंगे. पत्नी का कहना था कि वे खुद चाह रही थी कि पुलिस गिरफ्तार कर ले ताकि जांच में सच सामने आ जाए.

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने कही है असलहा बरामदगी की बातइससे पहले एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कानपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी थी कि कानपुर कांड में वंचित शशिकांत दुबे को आज भोर करीब ढाई बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस से लूटी गई एके-47 और 17 कारतूस विकास के घर से बरामद हुई है. जबकि शशिकांत के घर से इंसास राइफल व जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है.



[ad_2]

Source