[ad_1]

मेरठ पुलिस ने टॉप टेन क्रिमिनल्स (Top 10 Criminals) की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) मोस्ट वांटेड है.

मेरठ. पश्चिमी उत्तरप्रदेश (Western UP) की पुलिस कानपुर में eight पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) की लोकेशन की सूचना को लेकर चौकन्नी हो गई है. ख़ासतौर से मेरठ (Meerut) में और ज्यादा चौकसी कर दी गई है. यहां वाहनों की चेकिंग के साथ टोल प्लाज़ा पर पुलिस का कड़ा पहरा है. मोस्ट वांटेड के जगह-जगह पोस्टर्स भी चस्पा किए जा रहे हैं. मेऱठ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम हाई अलर्ट मोड पर काम कर रही है.

मेरठ पुलिस ने टॉप टेन क्रिमिनल्स की जारी की लिस्ट

इससे पहले मेरठ पुलिस ने टॉप टेन क्रिमिनल्स (Top 10 Criminals) की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) मोस्ट वांटेड है. टॉप टेन की लिस्ट में ढाई लाख के बदन सिंह बद्दो का नाम सबसे ऊपर है. बदन सिहं बद्दो 15 महीने से फरार चल रहा है. एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बद्दो की गिरफ्तारी को लेकर कई टीमें बनाई गईं हैं. यूपी एसटीएफ की टीम भी बद्दो की गिरफ्तारी को लेकर जुटी है. एसएसपी का कहना है कि उसके 13 गुर्गे अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. एसएसपी ने कहा कि बद्दो के कॉकस को तोड़ दिया गया है. बहुत जल्द वो भी सलाखों के पीछे होगा.

बद्दो के अलावा ये अपराधी टॉप टेन लिस्ट मेंबद्दो के अलावा मेरठ के टॉप टेन बदमाशों में फलावदा का कपिल गुर्जर, सरधना का दीपक सिद्धू, किठौर का मोहित शर्मा, किठौर का ही दीपक शर्मा, मुंडाली का सरताज, सदर बाज़ार का जीशान, किठौर का साबू, जानी का इस्लामुद्दीन और दौराला का फिरोज़ शामिल है.

ये बड़े गिरोह के सरगना जेल में बंद

वेस्ट यूपी के टॉप टेन बदमाशों के गिरोह पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. हालांकि इस गिरोह के सरगना उधम सिंह करनावल, योगेश भदौड़ा, सुशील मूंछ, भूपेन्द्र बाफर, विपुल खूनी, संजीव जीवा, सतेन्द्र बरवाला, अनिल दुजाना, सुंदर भाटी और और सुनील राठी अलग-अलग जेलों की कालकोठरी में कैद हैं.


Published by:
Ajayendra Rajan Shukla


First printed:
July 7, 2020, 1:56 PM IST



[ad_2]

Source