[ad_1]

पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Singh) का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) सुपरहिट हो गया है.

मुंबई. भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग के लिए पहचाने जाते हैं. चाहे कोई फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो, जिसमें में पवन सिंह नजर आते है उसे पहले ही सुपरहिट मान लिया जाता है. पवन सिंह की क्रेजी फैन फॉलोइंग की वजह से आए दिन उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिखाई दे जाता है. इस गाने में पवन सिंह एक बेवफा के प्यार में पड़े नजर आ रहे हैं. पूरे गाने में उनके चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा है. इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) दिखाई दे रही हैं.

पवन सिंह और प्रियंका सिंह का हिट हो चुका ये गाना है ‘कोई बात नहीं ओ बेवफा’…इस गाने में विदेश में की गई है. गाने में दिख रहा है कि पवन सिंह, प्रियंका के प्यार में पागल हैं लेकिन प्रियंका अपने गुरुर में उनके दिल को तोड़ती नजर आ रही हैं. और प्रियंका के दिल तोड़ने पर पवन सिंह सिर्फ यही कहते दिख रहे हैं- ‘कोई बात नहीं ओ बेवफा’…यहां देखें इस भोजपुरी गाने का वीडियो-

इस धमाकेदार भोजपुरी गाने को अब तक 14,794,664 व्यूज मिल चुके हैं यानी इसके वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसा पहली बार नहीं है कि पवन सिंह की कोई फिल्म इतनी चर्चा में है. भोजपुरी सिनेमा में पवन की फैन फॉलोइंग ही ऐसी है कि उनका कोई भी गाना या फिल्म आते ही सुर्ख़ियों में आ जाता है.पवन सिंह अपने दिल टूटने वाले भोजपुरी गाने से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. यूं तो पवन सिंह को अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. वहीं इस गाने में पवन सिंह और निधी झा के रोमांस वाले वीडियो ने ये साबित कर दिया कि वो भोजपुरी सिनेमा के रोमांस किंग हैं.



[ad_2]

Source