[ad_1]

पुलिस ने आशंका जताई है कि तीनों की गला रेत कर हत्या कर उन्हें ठिकाने लगाने के मकसद से नहर में फेंक दिया गया है. तीनों शवों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है

छपरा. बिहार (Bihar) के सारण जिला (Saran District) के जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा नहर में तीन लोगों के शव (Dead Bodies) मिलने से हड़कंप मच गया. बरामद शव एक महिला और दो बच्चों के हैं. नहर में तीन शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नदी से शवों को निकलवाया और उन्हें अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. तीनों शवों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है.

स्थानीय निवासी सनी कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह लोगों ने पहले नगरा के पास एक लाश देखा. उसके बाद दो बच्चों का शव जलालपुर के पास पानी में तैरता हुआ मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सदर डीएसपी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने छानबीन शुरू की. महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. जबकि एक बच्चे की उम्र आठ साल और दूसरे की उम्र चार साल है.

पुलिस ने आशंका जताई है कि तीनों की गला रेत कर हत्या कर उन्हें ठिकाने लगाने के मकसद से नहर में फेंक दिया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है.



[ad_2]

Source