[ad_1]

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) जनपद के निधौली कला थाना क्षेत्र में एक मनचले युवक पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.

एटा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) जनपद के निधौली कला थाना क्षेत्र में एक मनचले युवक पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवकों ने लड़कियों के साथ मारपीट कर डाली. बीच बचाव में आए परिजनों को भी दबंग आरोपी युवक रेहान कुरैशी ने तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया. इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पीड़ित परिवार जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो थाना अध्यक्ष अनिल भदौरिया ने उल्टा पीड़ित परिवार को ही हवालात में बंद कर दिया.

बताया जा रहा है निधौली कला थाना क्षेत्र में मनचले युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राह चलती दो लड़कियों से छेड़छाड़ की. जब लड़कियों ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो दबंग मनचले युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों लड़कियों को बीच रोड पर ही पीट डाला. लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए. बीच बचाव में आए परिजनों को भी दबंग युवकों ने तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया. पीड़ित परिवार लहूलुहान अवस्था में थाना निधौली कला पहुंचा, जहां पहले तो थाना अध्यक्ष अनिल भदौरिया ने दुत्कार कर पीड़ित परिवार को भगाने की कोशिश की, लेकिन जब पीड़ित परिवार न्याय की मांग लगा तो कोतवाल साहब ने उल्टा पीड़ित परिवार को ही हवालात में डाल दिया.

ये भी पढ़ें: CRPF के जवानों ने हाई कोर्ट से जीती कानूनी ‘जंग’, जल्द मिलेंगे 5-5 लाख रुपये!

..तो एएसपी से शिकायतहवालात से जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित परिवार के सभी लोग लहूलुहान अवस्था में ही एडिशनल एसपी के कार्यालय पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार ने एडिशनल एसपी ओपी सिंह से मामले की शिकायत की. शिकायत के बाद एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने तत्काल दबंग युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिया. पीड़ित परिवार की मानें तो दबंग मनचला युवक अवैध हथियारों की तस्करी करता है, उसके फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं. पूरे मामले में एडिशनल एसपी ओपी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने का थाना पुलिस को आदेश दिया गया है और जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा.



[ad_2]

Source