[ad_1]

Sonu Sood to assist Dashrath Manjhi household: दशरथ मांझी और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जुगर रहा था. परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया था. एक ट्वीटर यूजर ने सोनू सूद (Sonu Sood) को टैग कर दशरथ मांझी और उनके परिवार की हालत बताई और मदद मांगी. सोनू सूद ने ट्वीट (Tweet) का भी शानदार जवाब दिया और मदद का भरोसा दिलाया.

गया. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. अनलॉक फेज में प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए आगे आए सोनू सूद को सोशल मीडिया यूजर्स ने रीयल लाइफ हीरो बताया था. अब सोनू सूद द माउंटेन मैन (The Mountain Man) के नाम से फेमस दशरथ मांझी (Dashrath Manjhi) के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं. काफी दिनों से दशरथ मांझी और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जुगर रहा था. परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया था. एक ट्वीटर यूजर ने सोनू सूद को टैग कर  दशरथ मांझी और उनके परिवार की हालत बताई और मदद मांगी. सोनू सूद ने ट्वीट का भी  शानदार जवाब दिया और मदद का भरोसा दिलाया. सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, आज से तंगी ख़त्म. इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 33 हजार से ज्यादा लाइक, four हजार से ज्यादा रि ट्वीट मिल चुका है.

दरअसल,  ‘द माउंटेन मैन’ के नाम से विख्यात दशरथ मांझी जिन्होंने प्यार की खातिर पहाड़ को काट रास्ता बना डाला था, जिनके नाम पर कई फिल्में भी बनीं, अस्पताल, सड़क आदि बनाया गया उनका परिवार फिलहाल कर्ज में डूबा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि मांझी के परिवार को मदद के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है. दशरथ मांझी के नाती मद्रास में काम करते थे और देश में लॉकडाउन  लगने के बाद वो अपने घर चले आए. लॉकडाउन की वजह से वो घर में ही है और कोई काम भी नहीं मिल रहा था.ऐसे में 10 दिन पूर्व  दशरथ मांझी की दो वर्षीय नतिनी पिंकी कुमारी का एक्सीडेंट में एक हाथ और पैर टूट गया है जिसके इलाज में 45 हजार खर्च जो गए.

सोनू सोदू ने ये ट्वीट किया है

ये भी पढ़ें: दरभंगा: बाढ़ के पानी में डूबा जल संसाधन विभाग, पुराने कार्यालय भवन में हादसे का डर  

नहीं मिली फिल्मों की रॉयल्टी

बॉलीवुड फिल्म निर्देशकों के बारे में मांझी के परिवार के लोगों ने कहा कि फ़िल्म शूट करते समय कई वादे किए गए थे कि फ़िल्म की रॉयल्टी मिलेगी. मगर अभी तक कुछ भी नहीं मिला है. माउंटेन मैन के परिजन आज पहले की तरह फुस के बने घरों में रहने को मजबूर हैं. मांझी के बेटे ने बताया कि हम लोग बहुत गरीब हैं. बच्ची का इलाज कर्ज लेकर कराया है. मगर कितना कर्ज लेकर इलाज कराएं. घर से बाहर रह कर काम करता था, मगर लॉकडाउन की वजह से घर आ गया और नौकरी छूट गई.



[ad_2]

Source