[ad_1]

निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ताबडतोड़ व्यूज बटोर रहा है.

मुंबई. भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में जबरदस्त धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में इस जोड़ी का एक शानदार गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं. खास बात ये भी है कि दोनों ने ये डांस और रोमांस ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया है. ये गाना काफी पुराना है लेकिन आज तक दर्शकों की पसंद बना हुआ है. भोजपुरी सिनेमा में दोनों की ये जोड़ी पहले भी कई गानों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ चुकी हैं.

भोजपुरी  सिनेमा जगत में धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी सिनेमा की बिग बजट फिल्म और सुपहिट फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म यानी ‘निरहुआ चलल ससुराल-2’ में साथ नज़र आए थे. वायरल हो रहा ये गाना उसी फिल्म का है. ‘टेबल पर लेवल मिली’ नाम से ये गाना सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. वहीं अचानक से ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग भोजपुरी गानों की लिस्ट में भी नजर आ रहा है. यहां देखें इस गाने का धमाकेदार वीडियो.

ये गाना फिल्म रिलीज के बाद भी जबरदस्त हिटा हुआ था. ‘निरहुआ चलल ससुराल-2’ तो भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है ही, इसके साथ ही इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आए हैं. यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा ‘टेबल पर लेवल मिली’ का वीडियो इस बात का सबूत है. श्याम देहाती द्वारा लिखे इस गाने को निरहुआ और सिंहर कल्पना ने आवाज़ दी है. इस गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है.देखा जाए तो भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है. अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में भी की जा रही है. निरहुआ और आम्रपाली ने कुछ समय पहले ‘बॉर्डर’ जैसी हिट फिल्म दी थी.



[ad_2]

Source