[ad_1]

सुसाइट नोट (Suicide Note) के अनुसार मनीष ने बैंक से भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज ले रखा था. बैंक वाले कर्ज चुकाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे. संभवत: इसी तनाव में मृतक ने आत्महत्या कर ली.

नोएडा. नोएडा (Noida) में कर्ज के दबाव के चलते एक होटल मैनेजर (Hotel Manager) ने शनिवार को यहां आत्महत्या (Suicide) कर ली. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सिटी सेंटर के पास स्थित एक होटल में मैनेजर के रूप में काम करने वाले मनीष शर्मा सेक्टर 27 स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल (Royal Residency Hotel) के कमरा नंबर 305 में ठहरे थे और उन्होंने अपने कमरे के अंदर बेड की चादर से फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गयी.

अपर उपायुक्त ने बताया कि मनीष सिटी सेंटर के पास स्थित लॉजिक्स मॉल के एक होटल में मैनेजर के पद पर काम करते थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अपने कई परिचितों को उन्होंने लाखों रुपया कर्ज दिया था. उधार लेने वाले एक परिचित की मौत हो गई, जबकि कई दोस्तों व परिचितों ने पैसा देने से मना कर दिया.

ये भी पढ़ें- झारखंड के CM हेमंत सोरेन को मिली धमकी- सुधर जाओ, नहीं तो जान से मार दिए जाओगे

मनीष ने बैंक से भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज ले रखा थासुसाइट नोट के अनुसार मनीष ने बैंक से भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज ले रखा था. बैंक वाले कर्ज चुकाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे. संभवत: इसी तनाव में मृतक ने आत्महत्या कर ली. हालांकि,  उनके परिजनों ने इस मामले में आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका जताई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

युवा कारोबारी की हत्‍या कर दी थी
बता दें कि हाल ही में नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया था, जब एक हफ्ते से गायब युवा कारोबारी की हत्या (Murder) की खबर सामने आई. कारोबारी बीते 5 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था. इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और पुलिस ने भी उसकी तलाश की थी. लेकिन, पुलिस ने उनकी हत्या का खुलासा किया. इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद उन्होंने युवा कारोबारी की हत्‍या कर दी थी.



[ad_2]

Source