[ad_1]

समाजवादी पार्टी (Samajwadi PArty) का कहना है कि यह सिर्फ एक पत्रकार विक्रम जोशी (Vikram Joshi) की मौत नहीं है बल्कि यूपी में पुलिस प्रशासन और सिस्टम की हत्या है.

लखनऊ. गाजियाबाद (Ghaziabad) पत्रकार विक्रम जोशी (Journalist Vikram Joshi) की हत्या (Murder) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने योगी सरकार (Yogi Government) की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या दिखाती है कि प्रदेश में राम राज्य नहीं रावण राज है जहां कोई भी किसी को ठोक सकता है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ एक पत्रकार की मौत नहीं है बल्कि यूपी में पुलिस प्रशासन और सिस्टम की हत्या है.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने और पुलिस से शिकायत के बाद भी पत्रकार विक्रम जोशी को सिर में गोली मार दी जाती है. जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है. अगर पुलिस ने वक्त पर उनकी शिकायत पर एक्शन लिया होता तो आरोपी सलाखों के पीछे होते और विक्रम जोशी आज जिंदा होते. उन्होंने योगी सरकार के रोमियो स्क्वाड पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो रोमियो स्क्वाड बनाया गया था वह आज कहां है. यह मौत पूरे सिस्टम की मौत है. आज प्रदेश में राम राज्य नहीं बल्कि रावण राज है जहां कोई भी किसी को ठोक सकता है.

सीएम योगी ने हत्या से नाराज

उधर पत्रकार विक्रम जोशी की मौत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जताई है. उन्होंने पूरे मामले में डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है साथ आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है. साथ ही डीजीपी ने गाजियाबाद पुलिस को फटकार भी लगाई है.20 जुलाई को बेटियों के सामने बदमाशों ने मारी थी गोली

गौरतलब है कि भांजी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करने पर नाराज आरोपियों ने विक्रम जोशी की दो बेटियों के सामने उन्हें सिर में गोली मार दी थी. जिसके बाद उन्हें यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट कराया था, जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. उधर एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को स्सस्पेंद कर दिया है.



[ad_2]

Source