[ad_1]

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में एक कोरोना वायरस से संक्रमित (Covid-19) मरीज ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में एक कोरोना वायरस से संक्रमित (Covid-19) मरीज ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. मान्धाता कोतवाली के गुड़रू गांव का रहने वाला ये मरीज तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे से अपने गांव आया था. बीते 23 जुलाई को घर पहुंचे युवक को 25 जुलाई को तेज बुखार आ गया और तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे को परिजनों ने सूचना दी. जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला. इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है.

दरअसल युवक पुणे के एक प्राइवेट कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत है. हल्का बुखार आने पर पुणे में उसने 18 जुलाई को प्राइवेट पैथोलॉजी में अपना कोरोना का टेस्ट कराया था. इसके बाद 22 जुलाई को उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी. फिर युवक पुणे से फ्लाइट पकड़ कर लखनऊ आ गया. यहां से बस से यात्रा कर कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रतापगढ़ के गुड़रू गांव पहुंच कर घर में क्वारंटाइन हो गया.

ये भी पढ़ें: सांपों का ‘खास दोस्त’ है बस्तर पुलिस का ये जवान, हाथ के इशारों पर नाचते हैं जहरीले नाग!

स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी जानकारीयुवक ने स्वास्थ्य महकमे को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी तक नहीं दी. तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग उसके कॉन्टैक्ट हिस्ट्री की तलाश में जुटा हुआ है, लेकिन पुणे से लखनऊ और फिर वहां से प्रतापगढ़ तक सफर की हिस्ट्री का पता लगाना प्रशासन के लिए चिंता का विषय है.

जानकारी जुटा रहे
प्रतापगढ़ सीएमओ अरविंद श्रीवास्तव ने इस प्रकरण की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य महकमे की टीम घर पहुंची तो उसके कोरोना पॉजिटिव पहले से होने की जानकारी मिल सकी. पुणे से लेकर प्रतापगढ़ तक उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटने का प्रयास किया जा रहा है. प्रतापगढ़ में अभी तक 247 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. जबकी 154 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं. 83 एक्टिव मरीजों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है. जबकी 11 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है.



[ad_2]

Source