[ad_1]

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की 12.6 करोड़ जनता की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं, प्रेस में उनकी बदनामी न हो इसलिए वे आंकड़ों को छिपा रहे हैं.

पटना. बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण (Corona virus an infection) का दायरा इतना बढ़ता जा रहा है कि हालात बेकाबू हो सकते हैं. आलम है कि बीते आठ जुलाई से अब तक कोविड 19 के करीब दोगुने केस सामने आ गए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय टीम कल बिहार दौरे पर आ रही है. वह बिगड़ते हालात का जायजा लेगी. इस बीच बिहार में पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी तीर भी खूूब चल रहे हैं. इसी क्रम में राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को निशाने पर लिया है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा है कि जिस तरीके से बिहार में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं उससे कुछ ही दिनों में बिहार नेशनल हॉटस्पॉट नहीं बल्कि ग्लोबल हॉटस्पॉट बन जाएगा.

शनिवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा कि जिस हिसाब से बिहार में केस बढ़ रहे है अगर प्रतिदिन 30-35 हजार जांच हो तो रोज 4-5 हजार नए मरीज मिलेंगे और संक्रमण में बिहार देश में सबसे ऊपर आ जाएगा. इस बात की प्रबल संभावना है की बिहार कोरोना का National Hotspot ही नहीं बल्कि Global Hotspot बनने की ओर अग्रसर है. कितना छुपाओगे?

तेजस्वी ने कहा, बिहार में जांच सबसे कम और Case positivity charge देश में सबसे ज़्यादा है. आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बिहार के समकक्ष राज्य 30-40 हजार जांच प्रतिदिन कर रहे हैं वही बिहार बमुश्किल पिछले three दिन से 10 हजार जांच कर पा रहा है. विगत Four महीनों में बिहार में प्रतिदिन 4159 औसत जांच हुआ है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की 12.6 करोड़ जनता की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं, प्रेस में उनकी बदनामी न हो इसलिए वे आंकड़ों को छिपा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा कि क्या लोगों की जिंदगी से ज्यादा अहम आपकी छवि है. उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह कम टेस्टिंग होती रही तो लाखों लोगों की मौत होगी

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 23,558 लोग संक्रमित हो चुके हैं. राज्य में कोरोना से अबतक 201 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 14621 मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं.



[ad_2]

Source