[ad_1]

मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में भारी बारिश की खबर है. इससे जिले के कई गांव जलमग्न हो गए हैं. एक शब्द में कहें तो बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. खेतों में सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.

मोतिहारी. उत्तरी बिहार में हो रही भारी बारिश (Rain) से सभी नदियां उफान पर हैं. इससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं. सड़कों पर भी जलभराव हो गया है. ऐसे में जलमग्न गांवों से लोगों को निकालकर राहत शिविरों में लाया जा रहा है. इसी बीच मोतिहारी (Motihari) के बाढ़ प्रभावति भवानीपुर (Bhawanipur) में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां नाव पर सवार होकर 37 लोग जा रहे थे. इसी दौरान नव का इंजन फेल हो गया. लेकिन तभी मौके पर एनडीआरएफ (NDRF) की टीम पहुंच गई और लोगों को तुंरत रेस्क्यू कर पानी से बार निकाला. साथ ही ऊंचे स्थान पर पहुंचाया.

वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में भी भारी बारिश की खबर है. इससे जिले के कई गांव जलमग्न हो गए हैं. एक शब्द में कहें तो बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. खेतों में सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. पानी की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. वहीं, यातायात भी बाधित हो गया है. ऐसे में कई गांवों का शहरों से सम्पर्क टूट गया है. रास्ते पर पानी भरे होने की वजह से लोग बाजार नहीं जा पा रहे हैं.

10 जिलों की करीब 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
दरअसल, बिहार के 10 जिलों की करीब 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित (Flood affected) हो चुकी है. एक जानकारी के अनुसार 529 पंचायतें जलमग्न हो गई हैं. वहीं, लगातार नए इलाकों में भी बाढ़ का विस्तार होता जा रहा है. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व सीतामढ़ी में खास तौर स्थिति विकट है. दर्जनों जगह सड़क संपर्क टूट चुका है ऐसे में राहत सामग्री भी पहुंचाना कठिन हो गया है. अब बिहार सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव के लिए अब सेना की मदद ले रही है.

तीन जिलों में हेलिकॉप्टर से पहुंच रही राहत सामग्री
वायु सेना के तीन हेलीकाॅप्टर खाद्य सामग्री की एयर ड्राॅपिंग करना शुरू कर चुके हैं. एक पटना से गोपालगंज तो दो दरभंगा से दरभंगा व मोतिहारी में राहत सामग्री ले गिरा रहे हैं. बता दें कि सेना के पहले हेलिकॉप्टर ने शनिवार को सुबह 11 बजे गोपालगंज के लिए उड़ान भर. हेलिकॉप्टर पर 440 फूड पैकेट्स और राहत सामग्री थे. इसी तरह दरभंगा और मोतिहारी के इलाको में भी बाढ़ पीड़ितों को सेना का हेलिकॉप्टर मदद पहुंचा रही है. DM त्याग राजन ने राहत सामग्री वितरण की खुद हेलीकॉप्टर से मॉनिटरिंग की.



[ad_2]

Source