[ad_1]

विशेष शाखा पटना (Special Branch Patna) में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात श्रीमती स्वप्ना जी मेश्राम को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

पटना. बिहार में पांच 5 आइएएस अधिकारियों का तबादला (Transfer) कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) की जारी अधिसूचना के अनुसार लखीसराय के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं. इनकी जगह  संजय कुमार सिंह लखीसराय के डीएम बनाए गए हैं. 2007 बैच के संजय सिंह पहले प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवा और आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पद पर तैनात थे. इसके साथ ही शोभेन्द्र कुमार चौधरी सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव नियुक्त किए गए.

वहीं, 2006 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार झा बिहार आधारभूत संरचना निगम लिमटेड के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं. गोपाल मीणा अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग बिहार के पद पर पदस्थापित किए गए हैं. वहीं, सुश्री रंजीता अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग बिहार के पद पर नियुक्त की गई हैं.

विशेष शाखा पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात श्रीमती स्वप्ना जी मेश्राम को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक के सहायक निदेशक सैनिक सुरक्षा पटना के पद पर तैनात मिथिलेश कुमार को नाथ नगर स्थित सीटीएस का प्राचार्य बनाया गया है. जबकि सीटीएस नाथनगर के प्राचार्य पद पर पहले से तैनात विजय प्रसाद को उनकी जगह पुलिस अधीक्षक के सहायक निदेशक असैनिक सुरक्षा पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.



[ad_2]

Source