[ad_1]

पोस्टर चिपकाने वाले कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि करगहर इलाके में सांसद पिछले कई महीनों से नहीं आए हैं. इसके अलावा जनता की समस्याओं से उनका कोई वास्ता नहीं है. इसलिए उनके लापता होने की पोस्टर चिपकाए गई है तथा पता देने वालों को इनाम की भी घोषणा की.

रोहतास. कोरोना संक्रमण (COVID-19) के समय नेताओं को जनता से दूर रहना महंगा पड़ रहा है. रोहतास (Rohtas) जिला के करगहर तथा कोचस में इन दिनों स्थानीय भाजपा (BJP) सांसद छेदी पासवान के लापता होने की पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं. आरोप है कि पिछले कई महीनों से सांसद क्षेत्र में नहीं आए है. इसलिए लापता का पोस्टर चिपकाया गया है. यह पोस्टर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बताने वाले अखिलेश त्रिपाठी के नाम से चिपकाया गया है. इस पोस्टर कि इन दिनों राजनीतिक गलियारों तथा सोशल मीडिया में जमकर चर्चा है. खास कर करगहर तथा कोचस के इलाके में सांसद के गुमशुदा होने की पोस्टर चिपकाए गए हैं. करगहर के प्रखंड कार्यालय से लेकर बाजार तथा कोचस बाजार में भी इस तरह के पोस्टर देखे जा रहे हैं जिसमें भाजपा सांसद को ढूंढने वालों को इनाम की घोषणा की गई है. चुनावी साल में इस तरह के पोस्टर से राजनीति चर्चा बढ़ गई है.

कांग्रेस कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी ने लगाए पास्टर

पोस्टर चिपकाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि करगहर इलाके में सांसद पिछले कई महीनों से नहीं आए हैं. इसके अलावा जनता की समस्याओं से उनका कोई वास्ता नहीं है. इसलिए उनके लापता होने की पोस्टर चिपकाए गई है तथा पता देने वालों को इनाम की भी घोषणा की गई. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पिछला लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई थी. लेकिन जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को भी लाखों वोट दिए थे. ऐसे में ये सवालों से उठाना उनकी जिम्मेदारी है. सांसद को तलाश करना तथा उनको जनता के बीच लाना उनका लोकतांत्रिक दायित्व है. क्योंकि जब तक विपक्ष मजबूत नहीं होगा, सत्ता में बैठे लोग इसी तरह जनता को बेवकूफ बनाते रहेंगे.

भाजपा ने रखा अपना पक्षसांसद छेदी पासवान फिलहाल सासाराम में नहीं है. ऐसी स्थिति में भाजपा के जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक ने उनका पक्ष रखा है तथा कहा है कि सांसद छेदी पासवान पिछले दिनों पक्षाघात से ग्रसित हो गए थे. इसके बावजूद में क्षेत्र में बने रहे. रोहतास के अलावे कैमूर जिला का भी उन्होंने दौरा किया. उन्होंने लापता बताने वाली बात को बेबुनियाद करार दिया. उन्होंने कहा कि सांसद छेदी पासवान सर्व सुलभ है. सांसद सासाराम के ही रहने वाले हैं और सासाराम में ही उनका पैतृक आवास है. उनका पूरा जीवन सासाराम में ही गुजरा है. पिछले तमाम सांसदों के वनिष्पत वे सबसे ज्यादा सासाराम में वक्त बिताएं हैं तथा लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया है. इस तरह के पोस्टरबाजी करना ही राजनीति है.



[ad_2]

Source