[ad_1]

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्नातक की पढ़ाई के दौरान CRPF के जवान से दोस्ती हुई, जिसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक युवती ने सीआरपीएफ के एक जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित रूप से उसका बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने अतर्रा थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर सोमवार को बताया कि चित्रकूट जिले की 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक साल पूर्व स्नातक की पढ़ाई करने के लिए कस्बे के कैलाश नगर में किराए का कमरा ढूंढने गयी थी. यहां पर सीआरपीएफ जवान बृजेन्द्र कुशवाहा से उसकी दोस्ती हो गयी और कुशवाहा ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे कथित रूप से बलात्कार किया. बाद में जवान ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया.’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. वहीं, शामली जिले में एक व्यक्ति को 30 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि थाना भवन पुलिस थाना क्षेत्र के चंदेनामल गांव में रविवार को यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अंकुर के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

बता दें कि रविवार को खबर सामने आई थी कि बांदा में एक पिता (Father) पर अपनी ही बेटी (Daughter) से गंदी हरकत करने का आरोप लगा है. कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू पर उसकी बेटी ने खुद के साथ अश्लील हरकतें करने आरोप लगाया है. यह घटना उस वक्त हुई जब बालिका की मां घर में मौजूद नहीं थी. घर लौटी मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा लिखा गया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि घटना बीते 9 जुलाई की है. कलेक्ट्रेट में क्लर्क के पद पर तैनात आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

महिला का आरोप है कि उसका क्लर्क पति शराबी है और बीती 9 जुलाई को वह शराब पीकर घर पहुंचा. इसके बाद घर में अकेली मौजूद बेटी को रोटी बनाने के बहाने बुलाया. इसके बाद रसोई में उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की. पत्नी का कहना है कि बेटी ने उनको इस बात की जानकारी दी. यह भी बताया कि आरोपी ने इस दौरान घर की सारी लाइटें बंद कर दीं, ताकि कोई देख न सके.



[ad_2]

Source