[ad_1]

अनीश खान (Anish Khan) उर्फ बबलू अभी से भगवान राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन की तैयारी में जुट गए हैं. इस राम भक्त ने पूरे देश के मुस्लिम समाज से अपील की है कि सभी लोग अपने- अपने घरों पर दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं.

अयोध्या. अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlala) के भूमि पूजन (Land worship) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. सड़कों पर जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं. सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है. साथ ही अयोध्या में सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है, क्योंकि 5 अगस्त को पीएम मोदी (PM Modi) राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने वाले हैं. इसी बीच एक अच्छी खबर अयोध्या से आई है जो हिन्दू- मुस्लिम एकता को बल देती है. गंगा जमुनी तहजीब की नगरी अयोध्या में भगवान राम के भूमि पूजन के दिन एक मुस्लिम परिवार अपने घर पर दीपक जलाएगा. इसके लिए यह मुस्लिम परिवार (Muslim Family) बत्ती बना रहा है. साथ ही दिया भी सजा रहा है.

501 दीपक जलाकर मनाएंगे खुशी
राम मंदिर समर्थक अनीश खान (Anish Khan) उर्फ बबलू अभी से भगवान राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन की तैयारी में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से आवाहन किया था कि लोग अपने घरों पर ही रह कर घी के दीपक जलाएं .उसको मानते हुए मुस्लिम बबलू खान ने पूरे परिवार के साथ दीपक और बाती एकत्रित करना शुरू कर दिया है. और उनका कहना है कि पांच अगस्त को जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामलला के भूमि पूजन की आधारशिला रखेंगे उसी समय वह 501 दीपक भगवान राम के आधारशिला रखे जाने के उपलक्ष में जलाएगा. इस राम भक्त ने पूरे देश के मुस्लिम समाज से अपील की है कि सभी लोग अपने- अपने घरों पर दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं.

राम मंदिर निर्माण के लिए मुहिम चला रखी थीराम मंदिर समर्थक अनीश खान उर्फ बबलू ने कहा कि विगत कई वर्षों से हमने राम मंदिर निर्माण के लिए मुहिम चला रखी थी और हमारे साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया है. हमारी इच्छा थी कि हम मोदी जी के साथ हमारे समाज के लोग भूमि पूजन में साथ दें. लेकिन कोरोना काल को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोग अपने घर से ही दीपक जला कर खुशियां मनाएंगे. बबलू खान ने कहा कि रामलला केवल हिंदू समाज के नहीं हैं. वे जितने हिंदुओं के हैं उससे ज्यादा मुसलमानों के हैं. हमारे पैगंबरों में एक पैगंबर भगवान राम भी हैं. रामलला अपने मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं. इसलिए हम दीपक जला कर खुशियां मनाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण की नींव रखने के साथ ही अयोध्या में विकास की गंगा बहेगी. पर्यटन की दृष्टि से विश्व के पटल पर अयोध्या जानी और पहचानी जाएगी.



[ad_2]

Source