[ad_1]

युवाओं का कहना है कि जिस तरह से चाइनीज एप (Chinese App) का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है इसलिए हमनें स्वदेशी एप तैयार किया है.

रुड़की. कोरोना संक्रमण (COVID-19) के चलते युवा कई तरह के स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के रुड़की (Roorkee) के कुछ युवाओं ने किया है. इन होनहार युवाओं की एक टीम ने हेल्थटाइम नाम से एक एप्लिकेशन तैयार किया है जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित 59 फीचर हैं जो फिटनेस के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं. आपको बता दें कि रुड़की के रहने वाले विशाल सैनी बीटेक करने के बाद नोएडा में नौकरी करते थे. लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान वो नौकरी छोड़कर घर आ गए. अपने कुछ दोस्तों के मिलकर उन्होंने एक हेल्थटाइम के नाम से एक एप्लिकेशन तैयार किया है जिसमें युवा घर बैठे अपने मनपंसद ट्रेनर चुन सकते हैं और घर बैठे-बैठे फिट रहने के गुर सिख सकते हैं.

विशाल सैनी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसे में कई युवाओं के सामने फिटनेस की भी बड़ी समस्या है. इसलिए उनकी सहूलियत के लिए ये एप्लिकेशन बनाया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने कहा है. इसलिए हम उनकी मुहिम को आगे बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बैतूल: ADJ और बेटे की मौत के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, इस ‘करीबी’ ने रची थी पूरी साजिश

फिटनेस के साथ रोजगारयुवाओं का कहना है कि जिस तरह से चाइनीज एप का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है इसलिए हमनें स्वदेशी एप तैयार किया है जिसमें लोगों को घर बैठे अपने पसंद के ट्रेनर के माध्यम से फिट रह सकते है और स्वदेशी एप को बढ़ावा भी मिलेगा. साथ ही लॉकडाउन के दौरान कई युवा बेरोजगार हुए वो इस एप के माध्यम से आसानी से जॉब भी ढूढ़ सकते हैं. युवाओं का कहना है कि हेल्थटाइम एप को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर किया जा सकता है और रोजगार के साथ-साथ युवा फिट भी रह सकते हैं.



[ad_2]

Source