[ad_1]

बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Corona Virus) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद पटना (Patna) जिले के बाढ़ अनुमंडल प्रशासन ने कई इलाकों को शील करने का निर्णय लिया है.

पटना (बाढ़). बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Corona Virus) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद पटना (Patna) जिले के बाढ़ अनुमंडल प्रशासन ने कई इलाकों को शील करने का निर्णय लिया है. बिहार में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ने के बाद फिर से लॉक डाउन लगा दिया गया है. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को ले कर लोगों में उदासीनता और लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है. इसके साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है. प्रशासन ने लॉक डाउन में नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों को एकसाथ उठक बैठक कराया है.

हाथीदह में पिक अप पर जा रहे एक साथ 30 मज़दूरों को कान पकड़ कर उठक बैठक करवाया गया. साथ ही जुर्माना भी किया गया. इसके अलावा पुराना बाजार और स्टेशन रोड इलाके को सील करने का निर्देश भी जारी किया गया है. एसडीएम सुमित कुमार और एएसपी अम्बरीष राहुल ने दल बल के साथ इन सभी जगहों पर पहुंचकर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को चेतावनी दी. इस दौरान कई लोगो के चलान भी काटे गए.

ये भी पढ़ें: Amazon पर ऑनलाइन गांजा बेच रहा था बी-कॉम का स्टूडेंट, होम डिलीवरी करते गिरफ्तार

अल्टरनेट खुलेगी दुकानेंपुराना बाजार और स्टेशन रोड के साथ भवानी चौक को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही अनुमंडल अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इन इलाकों में दावा और राशन की दुकान अल्टरनेट डे कर खुलेंगी. यदि लोग इतने में भी नहीं चेते तो इससे भी बड़ा निर्णय लिया जा सकता है. बता दें कि बाढ़ में अब तक 250 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके तहत ही कार्रवाई की गई है.



[ad_2]

Source