[ad_1]
पुलिस (Police) का शक गहराया तो फिर सख्ती बरती गई. जिसके बाद बेटे ने मुंह खोला तो सभी के होश फाख्ता हो गए. उसका कहना था कि पिता सारा पैसा अपनी अय्याशी में उड़ा रहे थे.
मामला वाराणसी शहर से सटी राजातालाब तहसील के कचनार की है. यहां रहने वाले जयहिंद पटेल उर्फ ललई की लाश घर में मिली. सिर धारदार हथियार से कटा मिला. मामला व्यावसायिक कांप्लेक्स मालिक की हत्या का था. इसलिए खुद डिप्टी एसपी अभिषेक पांडेय ने पड़ताल की कमान संभाली. जांच पता चला कि मृतक जयहिंद पटेल की दो शादी हो चुकी है. पहली पत्नी श्रीदेवी की मौत हो गई. जबकि दूसरी पत्नी चुन्नी देवी से शादी से एक हफ्ते बाद ही अनबन हो गई, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है.
तीसरी शादी की फिराक में था मृतक
इसी बीच लोगों से पूछताछ में पता चला कि जयहिंद एक वनवासी महिला से तीसरी शादी की कोशिश में था. वहीं मृतक पहली पत्नी का बेटा इस बात से अक्सर नाराज दिखता था. इनपुट ये भी मिला कि पिछले दिनों करीब एक करोड़ की जमीन जयहिंद पटेल पिछले दिनों बेची थीं. जिसका पैसा उसने अय्याशी में उड़ा दिया. इन्हीं इनपुट के साथ कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने मृतक जयहिंद पटेल के बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ में बेटे ने घटना के दिन बाहर होने की बात कही. लेकिन कभी उसने बताया कि वो मामा के घर था, कभी हरहुआ, बाबतपुर तो कभी जौनपुर.बेटे ने किया पुलिस को गुमराह
मामा के यहां फोन किया तो पता चला कि वो काफी दिनों से उनके यहां आया नहीं. पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो पिता के साथ उसके मैसेज की जो भाषा थी, वो अमर्यादित लग रही थी. साफ झलक रहा था कि पिता के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे. पुलिस का शक गहराया तो फिर सख्ती बरती गई. जिसके बाद बेटे ने मुंह खोला तो सभी के होश फाख्ता हो गए. उसने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता की अय्याशी से तंग आकर उनकी हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने विकास दुबे एनकाउंटर पर याचिका को किया खारिज, कहा- मान ली गई हैं मांगें
उसका कहना था कि पिता सारा पैसा अपनी अय्याशी में उड़ा रहे थे. यही नहीं, एक औरत का बेवजह घर में आना जाना था. हत्यारे बेटे ने बताया कि 10 जुलाई की रात कभी सवा आठ बजे उसने आवाज देकर पिता को बुलाया. जैसे ही पिता घर के बाहर आए, उसने पहले चारपाई के पाये से सिर पर हमला किया. फिर चापड़ से वार किया. इसके बाद दोस्त की मदद से गला रेत दिया.
[ad_2]
Source

