[ad_1]

औरैया (Auraiya) के रास्ते भिंड के नयागांव तक फैले घने जंगलों में सभी आरोपी छुपे हो सकते हैं. यही कारण है कि यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश में डेरा डाल दिया है.

भोपाल. उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) और उसके साथियों की तलाश मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के घने जंगलों में की जा रही है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि औरैया (Auraiya) के रास्ते भिंड के नयागांव तक फैले घने जंगलों में सभी आरोपी छुपे हो सकते हैं. यही कारण है कि यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश में डेरा डाल दिया है. यूपी और एमपी पुलिस आपस में लगातार मिल रहे इनपुट को साझा कर रही है. हालांकि अभी तक विकास दुबे और उसके साथियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है.

यूपी में विकास दुबे अपने साथियों के साथ 8 पुलिस जवानों की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग संभावित राज्यों में आरोपियों की तलाश कर रही है. हालांकि इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के अनुसार यूपी पुलिस की लगातार मध्य प्रदेश में आरोपियों की तलाश कर रही है.

इस रास्ते से एमपी में भागने का मिला इनपुट
सूत्रों के अनुसार डकैतों की तरह घने जंगल और बीहड़ में विकास दुबे और उसके साथी शूटर छुपे हो सकते हैं. यह जानकारी भी मिल रही है कि फरार सभी आरोपी यूपी के औरया से होते हुए कालपी, कालपी से जलौनी, उमरी और मपुरा से होकर भिंड के नयागांव तक फैले घने जंगलों में छुपे हो सकते हैं.इन्हीं जंगलों में ही बड़े डकैत और उनके गिरोह छुपते हैं
इन्हीं जंगलों में ही बड़े डकैत और उनके गिरोह छुपते हैं. इन जंगल के आसपास के इलाकों में बसे गांव से आरोपियों को मदद भी मिल सकती है. इसी इलाके में बिठौली थाना इलाके में विकास दुबे का पैतृक गांव बनसरी है.ऐसे में औरया से होते भिंड के नयागांव तक आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस जंगल का अधिकांश हिस्सा यूपी में ही आता है.

 


Published by:
Bankatesh Kumar


First printed:
July 8, 2020, 6:04 AM IST



[ad_2]

Source