[ad_1]

पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल (IG Mohit Agarwal) ने बताया की मनु पांडे सब जान के भी अनजान बनी रही. उसके घर में 3 पुलिस के जवानों के हत्या कर दी गई. उसने न तो पुलिस को सूचना दी. न ही पूछताछ में पुलिस का सहयोग किया.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में चौबेपुर के बिकरु गांव में 2/Three जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमला मामले में जांच का दौर जारी है. घटना में eight जवान शहीद हो गए, उसके बाद से धरपकड़ की शुरुआत हुई. कईयों के एनकाउंटर हुए तो कुछ लोग एनकाउंटर में घायल भी हुए. वहीं विकास दुबे एनकाउंटर में मारे जाने के बाद रोज नए-नए तथ्य और ऑडियो सामने आ रहे हैं.

मनु के कई ऑडियो वायरल हुए

विकास दुबे के गुर्गे शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, वहीं अब शशिकांत की पत्नी मनु पुलिस के राडार पर है. दरअसल मऩु के कई ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह पुलिस पर हमले करने की योजना के बारे में मोबाइल पर बता रही है.

सब जान के भी अनजान बनी रही मनु: आईजीइस पूरे मामले पर पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया की मनु पांडे सब जान के भी अनजान बनी रही. उसके घर में 3 पुलिस के जवानों के हत्या कर दी गई. उसने न तो पुलिस को सूचना दी. न ही पूछताछ में पुलिस का सहयोग किया. अब उसके ऑडियो वायरल हुए हैं, इनकी जांच फॉरेंसिक विभाग से इसकी जांच कराई जाएगी. आईजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया शशिकांत की पत्नी मनु पर घटना की जानकारी होने पर भी छुपाए रखने का आरोप है. अभी तमाम और जांचें चल रही हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अमर दुबे की पत्नी खुशी की रिहाई फिलहाल नहीं

वहीं एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी के मामले में पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि विवेचना की जा रही है. फिलहाल उसके मामले में ऐसे तथ्य नहीं आए हैं, जिसके आधार पर वह जेल से छूट सके. उधर जानकारी के अनुसार मनु के घर पर एक महिला सिपाही की तैनाती भी कर दी गई है. इस बीच जब मनु से बात करने की कोशिश की तो उसने साफ किया कि वह अब मीडिया से बात नहीं करना चाहती, उसे जो भी कुछ बोलना है, वह पुलिस से ही बोलेगी.



[ad_2]

Source