[ad_1]

यह वीडियो 2019 का है जब माती जेल से कुख्यात अपराधी विकास दुबे छूटकर बाहर निकला था. उस वक्त सैकड़ों लोग उसका स्वागत करने के लिए खड़े थे.

कानपुर. चौबेपुर के बिकरू गांव में आतंक और दहशत का पर्याय रहे दुर्दांत  विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) का दुनिया से खात्मा हो चुका है. अब सिर्फ उसकी दबंगई और आतंक की कहानियां ही शेष रह गई हैं. 10 जुलाई को एनकाउंटर (Encounter) में ढेर होने के बाद से रोजाना विकास दुबे से जुड़ी कोई कहानी या फिर वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. इन वायरल वीडियोज में विकास दुबे की दबंगई साफ नजर आती है. ऐसा ही एक वीडियो न्यूज़18 के हाथ लगा है. यह वीडियो 2019 का है जब माती जेल से कुख्यात अपराधी विकास दुबे छूटकर बाहर निकला था. उस वक्त सैकड़ों लोग उसका स्वागत करने के लिए खड़े थे.

यह वीडियो उस दौर का बताया जा रहा है जब विकास जेल से रिहा हुआ तो लोगों ने उसके स्वागत में जिंदाबाद के नारे ही नहीं लगाए बल्कि बोले ‘शेर हमारा छूट गया, जेल का ताला टूट गया’. इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक दुर्दांत अपराधी का किस तरह से महिमा मंडन किया जा रहा है. अब भले ही आतंक का पर्याय रहे विकास दुबे का खात्मा पुलिस ने कर दिया है, लेकिन रोजाना जिस तरह से वीडियो सामने आ रहे हैं वह बताने के लिए काफी है कि किस तरह खादी की शह पर कानून की पहरेदारी में एक कुख्यात अपराधी अपराध की दुनिया का मालिक बनकर अपना साम्राज्य चला रहा था.

इस वीडियो से पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह दंगल के लिए चुनौती देता दिख रहा है. वीडियो में विकास दुबे कह रहा है कि दंगल हांक दिए है, अगर किसी में हिम्मत है तो लड़ ले.

10 जुलाई को एनकाउंटर में हुआ ढेर2/three जुलाई की रात एक सीओ समेत आठ पुलिसवालों की हत्याकर फरार होने वाला विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार हुआ था. उज्जैन से कानपुर लाते वक्त पुलिस की गाड़ी पलती और उसने भागने का प्रयास किया. जिसके बाद एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में विकास दुबे का खात्मा हो गया.



[ad_2]

Source