[ad_1]

बॉलीवुड अ​भिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या और आत्महत्या के मामले में रिया चक्रवती (Riya Chakravati) ने कहा था कि जब तक उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में लंबित है तब तक बिहार पुलिस को आगे की जांच से रोक दिया जाए.

नई दिल्ली. बॉलीवुड अ​भिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. हत्या या आत्महत्या का ये मामला जांच के दायरे से अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के दरवाजे तक पहुंच गया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बि​हार सरकार (Bihar Government) ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट के साथ अर्जी दाखिल​ की है, जिसमें उसने बि​हार पुलिस (Bihar Police) को मामले की जांच जारी रखने की मांग की है. गौरतलब है कि रिया चक्रवती ने कहा था कि जब तक उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है तब तक बिहार पुलिस को आगे की जांच से रोक दिया जाए.

बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में घिरी सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अब सुशांत के परिजनों पर संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने इस पूरे मामले को मुंबई ट्रांसफर करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. रिया के परिजनों का आरोप है कि सुशांत के बहनोई एडीजी ओपी सिंह ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने का दबाव बनाया है.

रिया के परिजनों का आरोप है कि सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पर लगातार रिया के खिलाफ सवाल उठाने का दबाव बनाया जा रहा है. रिया के मुताबि​क सिद्धार्थ ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में की है कि सुशांत के बहनोई एडीजी ओपी सिंह और मीतू लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं. सिद्धार्थ ने इस संबंध में मुंबई पुलिस को एक ईमेल भी भेजा है. ईमेल में बताया गया है कि 22 जुलाई को ओपी सिंह और सुशांत की बहन मीतू ने उन्हें फोन करके रिया और उसके ऊपर सुशांत की तरफ से किए गए खर्च को लेकर सवाल उठाने को कहा था.

इसे भी पढ़ें :- सुशांत सिंह की हत्या हुई थी या फिर आत्महत्या? पुलिस और SC ने अब तक क्या कुछ कहा? पढ़ें 10 बड़ी बातेंईडी नए सिरे से कर सकती है कार्रवाई
उधर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि कि सुशांत के बैंक अकाउंट से संदेहास्‍पद तरीके से 15 करोड़ रुपये गायब हो गए हैं. बिहार पुलिस की एफआईआर में दर्ज इस तथ्‍य के आधार पर अब प्रवर्तन निदेशालय नए सिरे से कार्रवाई करने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक जल्‍द ही इस मामले को लेकर ईडी के मुंबई ब्रांच या बिहार स्थित पटना ब्रांच में केस दर्ज किया जा सकता है. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, ये मामला मनी लांड्रिंग एक्‍ट के तहत आता है या नहीं, ये जानने के लिए इस मामले से जुड़े तमाम दस्तावेजों का अध्ययन किया जा रहा है.



[ad_2]

Source