[ad_1]
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ सैक्टर में शनिवार सुबह पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से हुई गोलीबारी में हिमाचल के जवान रोहिन कुमार शहीद (Martyr) हो गये.
पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयोजक नवीन कुमार, जिला भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम नादौन विजय कुमार, तहसीलदार मीना ठाकुर और अन्य गणमान्य लोगों ने भी रोहिन कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. तथा शहीद के पिता रसील सिंह व अन्य परिजनों को ढाढ़स बंधाया.
इससे पहले रोहिन कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सेना के हेलिकाप्टर से एनआईटी हमीरपुर के हैलीपैड पर पहुंचाया गया. वहां से शहीद के पार्थिव शरीर को एक सैन्य वाहन में उनके घर गलोड़ खास लाया गया.
शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाधीश हरिकेश मीणा ने बताया कि 14 पंजाब रेजिमेंट में सेवारत 24 वर्षीय रोहिन कुमार जम्मू-कश्मीर के पुंछ सैक्टर में तैनात थे. शनिवार सुबह रोहिन कुमार के शहीद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से स्थानीय स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध आरंभ कर दिए गए थे. शाम में उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. शहीद रोहिन कुमार अपने पीछे माता पिता और एक बहन को छोड़ गये हैं.
[ad_2]
Source

