[ad_1]

हमीरपुर के मौदहा में हुई इस मुठभेड़ में अमर दुबे ढेर हो गया. अमर दुबे भी कानपुर कांड में नामजद और वांछित था.

हमीरपुर. चौबेपुर (Chaubeypur) में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले फरार चल रहे विकास दुबे (Vikas Dubey) के करीबी सहयोगी अमर दुबे (Amar Dubey) को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने बुधवार सुबह एनकाउंटर (Encounter) में मार गिराया. हमीरपुर के मौदहा में हुई इस मुठभेड़ में अमर दुबे ढेर हो गया. अमर दुबे भी कानपुर कांड में नामजद और वांछित था. यूपी एसटीएफ के मुताबिक जब उसने अमर दुबे को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में अमर दुबे ढेर हो गया.

चौबेपुर शूटआउट में था शामिल

एनकाउंटर में ढेर हुआ अमर दुबे गैंगस्टर विकास दुबे का राइट हैंड बताया जा रहा है. वह चौबेपुर के विकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था और पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसे मारना नहीं चाहती थी बल्कि जिन्दा पकड़ना चाहती थी. लेकिन जब एसटीएफ ने उससे सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया. यूपी एसटीएफ इसे बड़ी कामयाबी मान रही है.

(इनपुट: ऋषभ मणि त्रिपाठी)


Published by:
Amit Tiwari


First revealed:
July 8, 2020, 7:15 AM IST



[ad_2]

Source