[ad_1]

बिहार के गोपालगंज से वायरल हुए इस वीडियो में बेटाडीन दवा को शराब बनाकर दिखाया जा रहा है. ये काम वहीं इलाज के लिए भर्ती हुए एक युवक ने किया है.

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) जिले में झझवा सीएचसी में बनाये गए आइसोलेशन सेण्टर (Isolation Center Video) में तीन दिनों पूर्व शराब पार्टी (Liquor Party Video) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जब मामले की जांच की गई तो कहानी कुछ और निकली. गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज ने मामले की जांच के आदेश दिए थे. जांच का जिम्मा सदर एसडीएम उपेन्द्र पाल को दिया गया था.

ग्लास में दवा को दिखाया गया था दारू

एसडीएम ने जांच रिपोर्ट को डीएम को सौंप दिया गया है. इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिखाए गए शराब के ग्लास में शराब के बदले बेटाडीन दवा को बताया गया है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन को सबक सिखाने की नियत से इस तरह शराब पार्टी का फर्जी वीडियो वायरल किया गया है. जिसमें वायरल करने वाले एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. डीएम ने कहा कि यह वीडियो तीन दिनों पूर्व वायरल किया गया था.

छुट्टी नहीं मिलने पर कोरोना पॉजिटिव युवक ने की थी शरारतइस वीडियो को देखने से भी नहीं लग रहा था की कोई शराब पी रहा है. इसकी जांच करायी गयी तो जांच रिपोर्ट आ गयी है. डीएम के मुताबिक आइसोलेशन सेण्टर में एक युवक को भर्ती कराया गया है. जिसका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था. वह सुबह से ही अस्पताल प्रबंधन से घर जाने की छुट्टी मांग रहा था लेकिन पॉजिटिव रिपोर्ट आने की वजह से उसे घर जाने की इजाजत नहीं दी गयी थी. इसी को लेकर युवक ने शैतानी करने की नियत से शराब की तरह दिखने वाला लिक्विड को ग्लास में भरकर वीडियो बनवाया गया.

वीडियो में बातचीत के दौरान का ऑडियो भी संदेह में है. जांच के दौरान युवक ने भी बेटाडीन गार्गल को शराब बनाकर वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की है. युवक ने इसे शराब बनाकर वीडियो वायरल किया है. इसलिए उसके एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं.



[ad_2]

Source