[ad_1]

पटना. बिहार  में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामले 33 हजार से अधिक हो गए. बीते आठ जुलाई के बाद के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो हर दिन औसतन 1200 से अधिक कोविड मरीज (Covid affected person) सामने आ रहे हैं. इस दौरान राज्य में रिकवरी सेट भी घटा है, हालांकि ये राष्ट्रीय औसत से अभी भी अधिक है. लेकिन, हकीकत ये है कि मौत की संख्या भी बढ़ती जा रही है. लगातार अधिकारी, डॉक्टर व नेताओं के साथ ही आम आदमी लगातार कोरोना का शिकार बनते जा रहे हैं. जाहिर है बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर एक वक्त में अपने आंकड़ों को लेकर इत्मीनान दिख रहे राज्य में अचानक इतना संक्रमण कैसे होने लगा. इसी बात को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर फिर हमला बोला है और नीतीश सरकार को फेल करार दिया है.

तेजस्वी यादव ने लगातार दो ट्वीट किए जिसमें उन्होंने लिखा, यदि हम COVID डेटा को देखते हैं, तो यह बिहार में नेतृत्व की भारी विफलता का संकेत देता है. सरकार के स्तर पर दिशा और रणनीति का स्पष्ट अभाव है. जब न्यूनतम दैनिक परीक्षण की आवश्यकता 10 हजार थी, तो बिहार ने मुश्किल से 3 हजार किया. परीक्षण के तहत, नीतीश जी कोरोना के आंकड़े कम दिखाना चाहते थे.

इसके अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, दरअसल कम टेस्टिंग की वजह से बिहार में बड़े पैमाने पर संक्रमण फैला और इसकी वजह से लोग तेजी से पॉजिटिव हुए. जून के बाद से, रिकवरी दर में कमी आ रही है और मृत्यु दर बढ़ रही है. आज जब प्रति दिन परीक्षणों की मांग 40 हजार है, बिहार केवल 10 हजार कर रहा है.

बता दें कि बिहार में आठ जुलाई से लेकर अब तक कोरोना संक्रमण के मामले औसतन 1200 से ऊपर पाए जा रहे हैं. हर दिन सामने आ रहे कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर आठ जुलाई को 749 मामले सामने आए और आंकड़ा 13274 तक पहुंच गया. 9 जुलाई को 704 नये मामलों के साथ 13978, 10 जुलाई को 352 मामलों के साथ 14330, 11 जुलाई 709 नये मामलों के साथ 15039, 12 जुलाई को 1266 नये मामलों के साथ ही 16305, 13 जुलाई को 1116 नये मामलों के साथ 17421, 14 जुलाई को 1432 संख्या 18853, 15 जुलाई को 1320 नये केस के साथ कोविड मरीजों की संख्या 20173 हो गई.

वहीं, 16 जुलाई को 1385 के साथ 21558, 17 जुलाई को 1742 नये मरीजों के साथ 23300, 18 जुलाई को 1667 संक्रमित मिलने के साथ ही 24967, 19 जुलाई को 1412 नये मरीजों के साथ 26379, 20 जुलाई को 1076  नये मामलों के साथ ही  27455, 21 जुलाई को कोविड पॉजिटिव के 1109 मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या  28,564 पहुंच गई. 22 जुलाई को 1502 केस मिले और आंकड़ा 30066 पहुंच गया. 23 जुलाई को बिहार में 1625 केस मिले कुल संक्रमितों की संख्या 31691 हो गई एवं 24 जुलाई को 1820 मामले सामने आने के साथ की कोरोना संक्रमितों की संख्या 33691 पहुंच गई.



[ad_2]

Source