[ad_1]

लखनऊ. विकास दुबे (Vikas Dubey) का पोस्टमार्टम अब डॉक्टरों की टीम ने शुरू कर दिया है. पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग (Recording) की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ विकास की मां सरला देवी ने बेटे की मौत की सूचना के बाद खुद को घर में बंद कर लिया है. वे अब किसी से भी नहीं मिल रही हैं और मीडिया (Media) से भी कोई संपर्क स्‍थापित नहीं कर रही हैं.

पढ़ें लाइव अपडेट्स:-

>>विकास दुबे की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया है. यहां पोस्टमार्टम से पहले उसका कोरोना टेस्ट किया जाएगा. डॉक्टरों के मुताबिक, उसे चार गोलियां लगी हैं. एक गोली सीने पर भी लगी है.

क्यों काटा शहीद सीओ देवेन्द्र मिश्रा का पैर
विकास दुबे ने शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के बारे में बताया कि मेरी उससे नहीं बनती थी. कई बार वो मुझसे देख लेने की धमकी दे चुके थे. पहले भी बहस हो चुकी थी. जबकि विनय तिवारी ने भी बताया था कि सीओ तुम्हारे खिलाफ है. इस वजह से मुझे सीओ पर गुस्‍सा था. साथ ही कहा कि सीओ को घर के सामने के मकान में मारा गया था.

विकास ने कहा कि हालांकि सीओ को मैंने नहीं बल्कि मेरे साथियों ने आहाते से मामा के मकान में कूदकर आंगन में मारा था. इस दौरान उसके एक पैर पर भी वार किया गया था, क्‍योंकि मुझे पता चला था कि वो बोलता है कि विकास का एक पैर गड़बड़ है, दूसरा भी सही कर दूंगा. सीओ का गला नहीं काटा था, गोली पास से सिर में मारी गयी थी इसलिए आधा चेहरा फट गया था.

जानकारी के मुताबिक गैंगस्‍टर विकास दुबे ने कबूल किया है कि घटना के बाद घर के ठीक बगल में बने कुए के पास पांच पुलिसवालों की लाशों को एक दूसरे के ऊपर रखा गया था जिससे उनमें आग लगा कर सबूत नष्ट कर दिये जाएं.



[ad_2]

Source