[ad_1]

राजधानी लखनऊ में डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत अब तक 894 करोड़ से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से खाली करवाया जा चुका है.

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में फायर स्टेशन (Fire Station) के लिए अलॉट की गई जमीन पर भी भू-माफिया (Land mafia) काबिज हो गए जिसे आज एसडीएम मोहनलालगंज किंशुक श्रीवास्तव (SDM Kinshuk Srivastava) ने डीएम अभिषेक प्रकाश (DM Abhishek Prakash) के निर्देश के बाद खाली करवाया और अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवाया गया.

अग्नि शमन विभाग को मिला कब्ज़ा
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019 में गोसाईगंज के सदरपुर करौरा गांव में सुल्तानपुर रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में पूर्वी बाउंड्रीवाल से सटे रकबे में ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 696 रकबा 0.415 हेक्टेयर फायर स्टेशन बनाने के लिए दिया था. जिसके बाद फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने उस भूमि पर बोर्ड भी लगा दिया था. बावजूद इसके भू-माफियाओं ने न सिर्फ फायर स्टेशन की ज़मीन कब्जाई बल्कि इस पर पक्के घरों का निर्माण भी करा दिया था. फायर स्टेशन की इस जमीन की कीमत करोड़ों में है. इस मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री विजय कुमार सिंह के मुताबिक इस मामले में पूर्व एसडीएम से भी कार्रवाई की मांग की गई थी. शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मोहनलालगंज में नव-नियुक्त एसडीएम किंशुक श्रीवास्तव को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया जिसके अनुक्रम में तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों को ढहाया गया और अग्नि शमन विभाग को उनकी जमीन का कब्ज़ा दिलवाया गया. कार्यवाही के दौरान एसडीएम किंशुक श्रीवास्तव, एसीपी संजीव सिन्हा, राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

एसडीएम किंशुक श्रीवास्तव और एसीपी संजीव सिन्हा कार्रवाई के दौरान रहे मौजूद

ये भी पढ़ें- Vikas Dubey Encounter: शहीदों के शवों को जलाने की बात कहकर, विकास दुबे ने खुद चुनी थी मौत…

 

894 करोड़ से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन कब्जामुक्त
बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के निर्देश पर प्रदेश भर में एंटी भू-माफिया अभियान (anti-land mafia marketing campaign) चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है. राजधानी लखनऊ में डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत अब तक 894 करोड़ से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से खाली करवाया जा चुका है. डीएम के मुताबिक ये अभियान लगातार चलाया जा रहा है साथ ही अवैध कब्जेदारों पर एफआईआर भी करवाई जा रही है.



[ad_2]

Source