[ad_1]

पुलिसकर्मियों की कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) रिपोर्ट आने के बाद से एहतियतन कैंट थाने के मुख्य बिल्डिंग को सील किया गया है, जबकि पुलिस (Police) लाइन परिसर में रिक्रूट सिपाहियों के हॉल को सील किया गया है.

गोरखपुर. सीएम सिटी गोरखपुर (Gorakhpur) में कोरोना (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 84 केस सामने आने से हड़कंप मचा है. इनमें शहर में 59 और ग्रामीण इलाके में 25 मरीज मिले हैं. गौरतलब है कि इन मरीजों में 90 प्रतिशत युवा हैं. आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक, कमिश्नर के पीए की पत्नी और बेटी शामिल है. इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण की जद में अब जिले के पुलिसकर्मी (Policemen) भी आने लगे हैं. एक दिन में ही 13 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें पुलिस लाइन के 10 रिक्रूट सिपाही समेत कैंट थाने के एक दारोगा और दो मुंशी भी शामिल हैं.

पुलिसकर्मियों के कोरोना जांच के आदेश

वहीं पुलिसकर्मियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से एहतियतन कैंट थाने के मुख्य बिल्डिंग को सील किया गया है, जबकि पुलिस लाइन परिसर में रिक्रूट सिपाहियों के हॉल को सील किया गया है. वहीं पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने गंभीरता दिखाते हुए कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया है.

13 पुलिसकर्मी मिले संक्रमितएसएसपी ने न्यूज18 से बातचीत में कहा है कि कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. एक दिन में 13 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें 10 पुलिस लाइन के रिक्रूट सिपाही हैं, जबकि कैंट थाने पर तैनात एक दारोगा और दो मुंशी संक्रमित मिले हैं. ऐसे में एहतियतन कैंट थाने के मुख्य बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. साथ ही कैंट थाने को सैनेटाइज कराने के साथ ही बाकी के साथी पुलिसकर्मियों की भी जांच करायी जायेगी.

एसएसपी के मुताबिक  पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन परिसर में कैंप लगाकर अब पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा. बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने तीन दिन का लॉकडाउन लगाया है. इस दौरान जिले में एक ही दिन में 84 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मचा है. वहीं जिस तरह टेस्ट का दायरा बढ़ा है कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है.



[ad_2]

Source