[ad_1]

इससे पहले कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चेतन चौहान के बाद रविवार को खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे.

लखनऊ. कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में विधानसभा में भी कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी पंकज मिश्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष के निजी सहायक अजय प्रताप सिंह भी पॉजिटिव हो गए हैं. निजी सहायक को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है. सबसे राहत भरी खबर है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं.

चिकित्सकों ने विधानसभा अध्यक्ष को क्वारंटाइन रहने की सलह दी है. सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से होगा. कोरोना वायरस की महामारी के चलते विधानसभा का सत्र नहीं हो रहा था. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा सत्र बुलाए जाने की चर्चा तेज थी. इससे पहले कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चेतन चौहान के बाद रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. यह खबर सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति है. राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर गहराता जा रहा है.

ये भी पढ़ें- यूपी में कांग्रेस का ‘ब्राह्मण चेहरा’ बनने में जुटे जितिन प्रसाद ने जताया मायावती का आभार, कही ये बात

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र तिवारी के परिजनों का भी सैंपल लिया जाएगा. साथ ही अन्य लोगों को आइसोलेशन में रखने की तैयारी है. वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैंआपको बता दें कि यूपी में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन किया है. शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन शनिवार सुबह 5 बजे तक रहेगा.



[ad_2]

Source