[ad_1]

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर कहा है कि लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और सरकार अपनी असफलता छुपाने के लिए जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है. प्रियंका गांधी ने पिछले तीन दिनों में सामने आए नए मामले का जिक्र करते हुए ये ट्वीट किया है.

लखनऊ. यूपी (UP) में लगतार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (Corna Infection) को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) के वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown) पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और सरकार अपनी असफलता छुपाने के लिए जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है. प्रियंका गांधी ने पिछले तीन दिनों में सामने आए नए मामले का जिक्र करते हुए ये ट्वीट किया है.

प्रियंका गांधी का यह ट्वीट योगी सरकार के उस फैसले पर आया है जिसके तहत अब सूबे में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की बात कही गई है. यूपी में अब सोमवार से शुक्रवार ताज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही बाजार, दुकानें मॉल व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल सकेंगे.  इस दौरान आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी. इंडस्ट्री और बैंक भी खुले रहेंगे. मंशा यही है कि शनिवार और रविवार दो दिन सोशल एक्टिविटी को कम किया जाए जिससे कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके.

साप्ताहिक बंदी में रहेगा ये प्रतिबन्ध

साप्ताहिक बंदी के दौरान रोडवेज बसों का राज्य के अंदर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. बाजार, दुकानें, हाट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. दो दिन की बंदी के दौरान व्यापारियों को सेनिटाइजेशन के लिए कहा गया है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय व घरेलू हवाई सेवाएं जारी रहेंगी. हवाई अड्डों से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज़ बसों का इंतजाम करेगा. इस अवधि में प्रदेश के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक कारखाने चलते रहेंगे. सोशल डिस्टेंसिंग व स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन होगा. सभी औद्योगिक इकाईयों में कोविड-19 हेल्पडेस्क भी अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी.

50 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ सरकारी दफ्तरों में होगा काम

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दौरान बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी और औद्योगिक संस्थान खुलेंगे. सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की 50-50 फीसदी हाजिरी के साथ कामकाज होगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा. बिना मास्क लगाकर निकलने वालों पर जुर्माना होगा और बेवजह घूमने वालों पर सख्ती की जाएगी.



[ad_2]

Source