[ad_1]

देहरादून. उत्तराखंड में प्रकृति का पर्व हरेला शुरु हो चुका है और इसके तहत निजी, सरकारी, संस्थागत तौर पर पौधों को रोपा जाना अभियान के तहत चल रहा है. हरेला प्रकृति से स्थानीय लोगों के जुड़ाव, प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का पर्व है और उत्तराखंडवासी उत्साह से इस पर्व को मनाते हैं. देहरादून में दिव्यांग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. नौटियाल कृत्रिम अंग केंद्र देहरादून के दिव्यांगजन प्रेरणा-2020 कार्यक्रम के तहत शहर के नारायण विहार, कारगी चौक क्षेत्र में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया.



[ad_2]

Source