[ad_1]

एयरपोर्ट प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों के बैठने वाले कमरे को सैनिटाइज करके सील कर दिया है. लेकिन एयरपोर्ट पर कोरोना की दस्तक ने बिल्डिंग में काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों में घबराहट और भय का माहौल पैदा कर दिया है.

लखनऊ. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के संक्रमण की रफ्तार में बेहद तेजी से इजाफा हो रहा है. राजधानी लखनऊ में लगातार रेड जोन बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर काम करने वाले 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव (coronavirus optimistic) पाए गए हैं. इनमें से दो ड्राइवर जबकि तीन फायरमैन शामिल हैं. इनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है.

कोरोना के डर से कई कर्मचारी छुट्टी पर
एयरपोर्ट प्रशासन ने पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों के बैठने वाले कमरे को सैनिटाइज करके सील कर दिया है. लेकिन एयरपोर्ट पर कोरोना की दस्तक ने बिल्डिंग में काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों में घबराहट और भय का माहौल पैदा कर दिया है. एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके शर्मा ने बताया कि एटीसी के जिस कमरे में ड्राइवर बैठा करते थे उसे सैनिटाइज करके सील कर दिया गया है. साथ ही फायर स्टेशन में जहां फायरमैन बैठते थे उनको भी दूसरी जगह बैठने के लिए जगह मुहैया करा दी गई है. उनका कहना था कि एटीसी को तो पूरा बंद नहीं किया जा सकता लेकिन यदि प्रशासन के द्वारा ऐसा जरूरी समझा जाएगा तो ऐसा भी किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा पहुंचा Corona का संक्रमण, विशेष कार्याधिकारी समेत 2 पॉजिटिव

नाम न छापने की शर्त पर 12 कर्मचारियों ने बताया कि बिल्डिंग को बंद ना किए जाने किए जाने से डर के मारे कई कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने भी छुट्टी की बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि यदि लोग छुट्टी ले ले रहे हैं तो कोई बात नहीं. हालांकि लखनऊ में बढ़ते कोरोना के प्रकोप से लोग सकते में हैं, रोजाना कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ ही है, मामले को ध्यान में रखते हुए राजधानी के बाजारों को भी सप्ताह में दो दिन पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जिला प्रशासन ने दिए हैं. सप्ताह में शनिवार और रविवार को बाजार बंद करने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा सप्ताह में 5 दिन बाजार में दुकाने भी आड-इवेन तरीके से खोली जाएंगी.



[ad_2]

Source