[ad_1]

सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि लालू प्रसाद (Lalu Yadav) चारा घोटाले के दोष सिद्ध अपराधी हैं. लेकिन वे कोरोना काल में अगर जेल नियमों का उल्लंघन कर दरबार लगा रहे हैं, तो इस पर अदालत और सीबीआई (CBI) को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए.

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को लेकर एक बार फिर बिहार की सियासत गरमा गई है. दरअसल लालू यादव की एक तस्वीर वायरल (Photo Viral) हुई है, जिसमें वे जेल (Jail) में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस प्रवक्ता के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में लालू प्रसाद किसी से मोबाइल पर बात करते नजर आ रहे हैं. राजद सुप्रीमो की इस वायरल होती तस्वीर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने ट्वीट कर हमला बोला है.

वायरल तस्वीर को लेकर हमला 

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद जेल में रहेंगे या जमानत पर बाहर आएंगे, इसका फैसला न्यायालय को करना है. लेकिन कुछ लोग न्यायपालिका पर राजनीतिक दबाव बना रहे हैं. राजद समर्थक एक दल ने कोरोना के बहाने राजनीतिक और सामाजिक बंदियों को पेरोल या जमानत पर छोड़ने की अपील करते हुए लालू प्रसाद को भी यह रियायत देने की मांग की है.

सोमवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सजायाफ्ता से इतनी हमदर्दी दिखाने वाले यह तथ्य छिपा रहे हैं कि लालू प्रसाद चारा घोटाला के दोष सिद्ध अपराधी हैं, कोई राजनीतिक बंदी नहीं. वो कोरोना काल में भी अगर जेल नियमों का उल्लंघन कर दरबार लगा रहे हैं, तो इस पर अदालत और सीबीआई को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए.लालू यादव ने जेल में फिर लगाया दरबार

झारखंड की राजधानी रांची में रिम्स के पेइंगवार्ड में भर्ती आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद का दरबार लगाते कई बार तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं. एक बार फिर उनकी तस्वीर वायरल हुई है. इसमें लालू यादव राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. इस तीनों के अलावा एक और व्यक्ति तस्वीर में दिख रहा है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद झारखंड में भी सियासत गर्म हो गई. विपक्ष ने इसको लेकर सवाल पर कई सवाल खड़े किये हैं.



[ad_2]

Source