सनी देओल ने साफ किया Batwara 1947 की शूटिंग का सच, पाकिस्तान पर बोले ये

batwara 1947

पटना में batwara 1947 के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने मीडिया से बातचीत में फिल्म की शूटिंग लोकेशन को लेकर फैली अफवाहों का खंडन किया। एक्टर ने साफ कहा कि फिल्म पूरी तरह भारत में ही शूट हुई है और पाकिस्तान पर कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के सिलसिले में बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से मुलाकात की और फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

इस दौरान उनसे पाकिस्तान को लेकर कुछ कहने को कहा गया। सनी देओल ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वे एक स्टोरीटेलर हैं और राजनीति में नहीं घुसना चाहते।

68 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “देखिए, मैं उस सब में ज्यादा नहीं जाना चाहता लेकिन हम एक्टर्स हैं, हम फिल्में बनाते हैं। हम कहानियां चुनते हैं और कहानियां बनाते हैं। उसको फिर हम यहां-वहां, उसको पॉलिटिकल नहीं लेकर जाते हैं और ना जाना चाहते हैं। इसलिए मैं उस सबकी बात नहीं करूंगा।”

फिल्म बंटवारा 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है। इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में सनी देओल ने बताया कि फिल्म को पाकिस्तान में शूट नहीं किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया, “जी नहीं, ये वहां पर शूट नहीं हुई है। इसे पूरी तरह से हिंदुस्तान में ही शूट किया गया है। हम फील की बातें नहीं करते क्योंकि पहले पूरा मुल्क एक ही था। जैसे पापा ने कहा कि ये मेरी मां है और वो मेरी मौसी है। ये आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक ही तरह से हैं।”

सनी देओल ने जोर देकर कहा कि वे कहानी को राजनीतिक रंग नहीं देते। उनका फोकस सिर्फ कहानी कहने पर रहता है।

Batwara 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर के तहत बन रही है। यह 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।

फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल भी नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद प्रीति जिंटा भी इस फिल्म में दिखेंगी। यह उनका बॉलीवुड में वापसी का प्रोजेक्ट माना जा रहा है। शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सनी देओल और करण देओल फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने फिल्म की कहानी को इमोशनल बताया और राजनीति से दूर रहने की बात दोहराई।

एक्टर ने मीडिया के सामने दोहराया कि वे सिर्फ अपनी कहानी पर फोकस करते हैं। विभाजन की घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को लेकर कोई राजनीतिक बयान नहीं देना चाहते।