[ad_1]

डीसीपी साउथ (DCP South) रईस अख़्तर ने बताया कि आशू यादव का विवाद शिवनंदन के साथ चल रहा था. 2017 में आशू ने मृतक शिवनंदन की बहन के साथ प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था.

लखनऊ. राजधानी लखनऊ (Lucknow) के पारा इलाके में जेल से जमानत पर छूटे हत्यारोपी युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए. मृतक के परिजनों ने इलाके के राजेंद्र और शुभम पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार चंद्रोदय नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर उमेश यादव उर्फ आशू अपने घर के पास खड़ा था. तभी बाइक और कार से आए बदमाशों ने आशू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
आशू को गोली मारकर बदमाश बड़ी आसानी से भागने में कामयाब रहे. डीसीपी साउथ रईस अख़्तर ने बताया कि आशू यादव 25 दिनों पहले हत्या के आरोप में जमानत पर जेल से छूटा था. हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है. वहीं आशू के परिजनों के मुताबिक मौके पर बदमाशों ने चार से पांच राउण्ड फायरिंग की. जिसमें आशू की मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि पुलिस आनन-फानन में आशू को ट्रामा सेंटर लेकर गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढे़ं- UP: सीएम दफ्तर के सामने मां बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत नाजुकडीसीपी साउथ रईस अख़्तर ने बताया कि आशू यादव का विवाद शिवनंदन के साथ चल रहा था. 2017 में आशू ने मृतक शिवनंदन की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था. जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी. शिवनंदन की हत्या के आरोप में ही आशू यादव जेल गया था और 25 दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था. मृतक के पिता ने शिवनंदन के परिवार के राजेंद्र और शुभम पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है.



[ad_2]

Source