[ad_1]

UP Weather Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर तक राजधानी लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं.

लखनऊ. मौसम विभाग (Met Department) के ताजा अनुमान के मुताबिक 25 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मॉनसून (Monsoon) की रफ्तार वैसी नहीं रहेगी जैसी तीन-चार दिन पहले देखने को मिली थी. फिर भी पूर्वी यूपी में थोड़ी बारिश (Rain) की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश की तंगी देखने को मिलेगी. बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के इलाके में भी ज्यादा बरसात की संभावना नहीं है. आज 23 जुलाई को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है, लेकिन पश्चिमी यूपी में महज कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है. इसी तरह 24 और 25 जुलाई को पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन पश्चिमी यूपी में इसकी व्यापकता में थोड़ी कम रहेगी. यह जरूर है कि धूप और बादलों का आना जाना लगा रहेगा. बरसात जैसा मौसम तो बना रहेगा लेकिन जमकर बारिश होने की संभावना कम है.

दोपहर तक इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर तक राजधानी लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही बुधवार को प्रदेश में बारिश देखने को मिली. पश्चिमी यूपी के यदि मेरठ को छोड़ दिया जाए तो कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई. इसी तरह पूर्वी यूपी के जिलों में भी बारिश नहीं हुई. मध्य यूपी और बुंदेलखंड में हल्की बरसात दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश झांसी में 9.6 मिलीमीटर दर्ज की गई  इसके अलावा हमीरपुर में भी 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई . 9.2 मिलीमीटर बारिश हरदोई और अलीगढ़ में दर्ज की गई. आगरा में 3.eight मेरठ में 7.1 रायबरेली में 4.2 और कानपुर में 4.Four मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

बारिश में कमी भले ही देखने को मिली हो लेकिन मौसम खुशनुमा बना हुआ है. इटावा को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश में बाकी कहीं भी ज्यादा तापमान दर्ज नहीं किया गया. इटावा में 38 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान दर्ज किया गया. बाकी सभी शहरों में या तो 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही तापमान दर्ज किया गया. हवा चलने से उमस से भी राहत मिली है.



[ad_2]

Source