[ad_1]

बाबरी ढांचा ध्वंस मामले (Babri Structure Demolition Case) में सीबीआई की विशेष अदालत में अपने बयान दर्ज कराते हुए भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी (Murali Manohar Joshi) ने खुद को निर्दोष बताया है.

लखनऊ. अयोध्या के ढांचा ध्वंस मामले (Babri Demolition case) में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष आरोपित भाजपा के दिग्‍गज नेता मुरली मनोहर जोशी (Murali Manohar Joshi) ने गुरुवार को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराए. उन्होंने कोर्ट से खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद नहीं थे. यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और मुझे फर्जी तरीके से फंसाया गया है. इसके अलावा जोशी ने सीबीआई के सभी आरोपों को सिरे से नकाराते हुए गवाहों के बयान को भी झूठा बताया है.

वीडियो कैसेट से हुई छेड़छाड़
भाजपा के दिग्‍गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने साथ की कोर्ट से कहा कि सबूत के तौर पर पेश वीडियो कैसेट से छेड़छाड़ हुई है. जबकि योजना के तहत कैसेट को विवेचना में शामिल किया गया है. इसके अलावा उन्‍होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद कल्याण सिंह राम जन्मभूमि स्थल गए थे और उन्‍होंने वहां मंदिर निर्माण का संकल्प नहीं दोहराया था. वहीं, जोशी ने उस वक्त के समाचार पत्रों की खबरों का भी खंडन किया. उन्‍होंने कोर्ट से कहा कि वह अपनी बेगुनाही के सबूत समय आने पर पेश करेंगे. आपको बता दें कि सीबीआई ने बाबरी ढांचा ध्वंस मामले में जोशी से 1050 सवाल पूछे. जी हां, सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुए बयान दर्ज करने का सिलसिला 3:30 बजे तक चला.



[ad_2]

Source