[ad_1]

सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा (DM of Sitamarhi Abhilasha Kumari Sharma) ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है और सभी अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में कैम्प करने को कहा गया है.

सीतामढ़ी. जिले में अब बाढ़ से स्थिति गंभीर बनती जा रही है. बुधवार की देर रात से कई नदियों के जलस्तर मे भारी वृद्धि हुई है जिसके कारण कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी  (Flood Water) प्रवेश कर गया है. बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर मे लगातार वृद्धि हो रही है और सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. कई प्रखंडों को बाढ़ के पानी ने अपनी चपेट मे ले लिया है. रीगा, बाजपट्टी, सुरसंड और परिहार में बाढ़ से हालात अब हालात खराब होते जा रहे हैं. सीतामढ़ी- पुपरी सड़क पर तीन से चार फीट पानी का तेज बहाव जारी है तो वहीं रीगा-सुप्पी प्रखंड के बीच बखरी लटका पर भी पानी का तेज बहाव हो रहा है.

हालात यह है कि आने वाले कुछ घंटों में इस दोनों सड़क पर भी आवागमन पूरी तरीके से ठप हो जाने की आशंका जतायी जा रही है. सीतामढ़ी के सोना खान, चंदौली मारर, कटौझा समेत कई जगहों पर बागमती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर है. सीतामढ़ी -बाजपट्टी, सीतामढ़ी-सुरसंड, सुरसंड-परिहार, रीगा -सुप्पी, सीतामढ़ी-शिवहर समेत कई ऐसी महत्वपूर्ण सड़कें हैं जिसपर बाढ़ के पानी के तेज बहाव की वजह से आवागमन प्रभावित है. आने जानें वाले यात्रियों का कहना है कि जैसे तैसे लोग इन सड़कों पर यात्रा अपनी पूरी कर रहे हैं. सड़को की स्थिति ऐसी है कि हल्की सी लापरवाही लोगों की जान जा सकती है.

बाजपट्टी के मोहन गुप्ता ने बताया कि सड़कों पर यात्रा पूरी करने को लेकर ट्रैक्टरवालों द्वारा मनमानी राशि वसूली जा रही है. कोई देखने वाला नहीं है. इतना ही सुरसंड -सीतामढ़ी सड़क पर सुतिहारा के समीप भी नाविक यात्रियों से मनमाना राशि वसूल कर रहे हैं.

सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया कि बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सभी अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में कैम्प करने का निर्देश जारी किया गया है. बाढ़ प्रभावित नयी जगहों पर कम्न्युनिटी किचन को जल्द शुरू किया जा रहा है. नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिसको लेकर बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को सावधानी और सतर्कता बरते जाने की लगातार अपील की जा रही है. डी एम ने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मियों की छुट्टिया रद्द कर दी गयी है.



[ad_2]

Source