[ad_1]

जेडीयू नेता (JDU chief) के आरोप के अनुसार तेजस्वी (Tejaswi) के ठीक पीछे उनके कुछ समर्थक नाव पर सवार थे जिसमें एक शख्स अब्दुल मन्नान भी थे. बिजली का करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई

पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) पर जेडीयू ने बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी के प्रवक्ता ने एक ट्वीट करके तेजस्वी को एक शख्स की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. दरअसल यह पूरा मामला बुधवार को तेजस्वी के बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे से जुड़ा है. जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल का गंभीर आरोप है कि तेजस्वी की नासमझी और गन्दी राजनीति के चलते एक शख्स की मौत हो गई है. निखिल मंडल (Nikhil Mandal) के मुताबिक मधुबनी के अब्दुल मन्नान की मौत तब हुई जब तेजस्वी माधेपुर प्रखंड में नांव से बाढ़ पीड़ितों का जायजा ले रहे थे.

जेडीयू प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, एक कहावत है लिखने नही आता लेकिन मिटाने दोनों हाथों से आता है. यह कहावत नेता तेजस्वी यादव पर चरितार्थ होती है. मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड में कल बाढ़ पीड़ितों को आपने मदद तो कुछ नहीं की, लेकिन उनमें से एक को मौत की नींद सुला दी. आपको अब्दुल मन्नान के परिजनों की हाय लगेगी तेजस्वी जी.

जेडीयू नेता के आरोप के अनुसार तेजस्वी के ठीक पीछे उनके कुछ समर्थक नाव पर सवार थे जिसमें एक शख्स अब्दुल मन्नान भी थे. बिजली का करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई. ऐसे में जेडीयू इसके जरिये तेजस्वी पर आरोप लगा रही है कि नेता प्रतिपक्ष लाशों की ढेर पर राजनीति कर रहे हैं. जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर भगोड़ा होने का भी आरोप लगाया है. हालांकि आरजेडी की ओर से इस आरोप पर कोई सफाई नहीं आई है.



[ad_2]

Source