[ad_1]

प्रतापगढ़ (Pratapgarh) एसपी के निर्देश पर आसपुर देवसरा एसओ ने मास्क ना लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग पालन न करने और धारा 144 के उल्लघन करने के आरोप में सपा जिला अध्यक्ष समेत 59 सपा नेताओं पर केस दर्ज किए हैं.

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में कोरोना (COVID-19) का कहर चल रहा है. शहर को डीएम ने तीन दिनों के लिए लॉकडाउन करते हुए पूरे नगर पालिका क्षेत्रवासियों से घर मे रहने की अपील कर रहे है. इस बीच समाजवादी पार्टी अपने मजबूत करने में कोई कोर-कसर नही छोड़ना चाहती है. सपा जिला अध्यक्ष छवि नाथ यादव की अगुवाई में बुधवार को आसपुर देवसरा इलाके में साइकिल रैली निकाली गई. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए सपाई कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन गांवों में घूमते हुए पार्टी की नीतियां को जन-जन तक पहुंचते हुए समाजवादी आह्वान संदेश पत्र भी वितरित किया.

सपा जिला अध्यक्ष के मुताबिक यह अभियान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाया गया. साइकिल रैली के दौरान पुलिस ने साइकिल रैली को रोकने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों से सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की करते हुए रैली को आगे बढ़ते रहे. बाद में एसपी के निर्देश पर आसपुर देवसरा एसओ ने मास्क ना लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग पालन न करने और धारा 144 के उल्लघन करने के आरोप में सपा जिला अध्यक्ष समेत 59 सपा नेताओं पर केस दर्ज किए. पुलिस ने 29 नामजद और 30 अज्ञात के विरुद्ध आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज किया है.

साइकिल रैली में कौन-कौन सपा नेता हुए थे शामिल?

बुधवार को सपा की नीतियों को गांव-गांव घर-घर पहुचाने और शासन के नीतियों का विरोध करने के लिए आसपुर देवसरा से होते हुए दलपत शाह गांव के रास्ते भाटी कुटी गांव पहुचे, इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष छवि नाथ यादव, आसपुर देवसरा प्रमुख पति सभापति यादव, विजय यादव, अनीश खान, पप्पू यादव, रामबचन यादव, उमाशंकर यादव समेत सैकड़ो सपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी का गुणगान किया.कोरोना काल में जिलाध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज हो चुके है कई मुकदमे

कोरोना काल मे सरकार के साथ-साथ विपक्ष भी कोरोना से जंग में सहयोग की करने की बात करता है. भाजपा कोरोना काल मे कोई जिले में बड़े कार्यक्रम आयोजित नही कर रही लेकिन समाजवादी पार्टी प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष छविनाथ को कोरोना महामारी से कोई लेना-देना नहीं है. यही कारण है कि लॉकडाउन और 144 जिले में लागू होने के बाद भी वह राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं. अभी तक कोरोना काल में सपा जिलाध्यक्ष के ऊपर चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. ये सभी मुकदमे आसपुर देवसरा नगर कोतवाली और पट्टी में दर्ज किए गए हैं. कोरोना काल मे धुंई गांव में हुए ब्राह्मण और पटेल के बीच बवाल और मारपीट की घटना में न्याय के नाम पर जातिगत हवा देने पहुचे सपा जिला अध्यक्ष समेत कई सपा नेताओं पर उस समय तीन मुकदमे धारा 144 के उल्लघन और महामारी एक्ट के तहत दर्ज हुए थे.



[ad_2]

Source