[ad_1]

एसपी (SP Sanjeev Suman) संजीव सुमन ने बताया कि गाड़ी में खाने-पीने के सामान के साथ ही शराब आदि की बोतल भी पड़ी मिली थी, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या किसी नजदीकी द्वारा किए जाने की आशंका थी.

हापुड़. सिंभावली क्षेत्र में बीते 22 जुलाई को हुए ऋषभ तोमर (Rishab Tomar Murder Case) हत्याकांड मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने ऋषभ तोमर के पिता कमल सिंह तोमर सहित 2 सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पिता ने बेटे के कुकृत्यों के चलते 2 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी. पुलिस ने बदमाशों के पास से सुपारी के 1.30 लाख रुपये बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. मृतक के पिता कमल सिंह तोमर की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी.

माता-पिता का इकलौता बेटा था ऋषभ
ऋषभ की मौत मी सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया था, जो रोते-बिलखते सिंभावली थाने पहुंच थे. परिजनों ने बताया कि मृतक ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसके पिता कमल सिंह तोमर दंत चिकित्सक हैं. तलाशी के दौरान कार से मिले दस्तावेजों और मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान ऋषभ तोमर (20 वर्ष) पुत्र कमल सिंह तोमर निवासी ए-142 डिफेंस कॉलोनी भोपुरा साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई थी.

ये भी पढ़ें- विकास दुबे एनकाउंटर: SC के निर्देश पर गठित जांच कमेटी में रिटायर्ड DGP केएल गुप्ता के खिलाफ अर्जीबता दें कि 22 जुलाई की रात सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में एक युवक का शव मिला था. हापुड़ के एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मृतक युवक गाजियाबाद का रहने वाला है, जिसका नाम ऋषभ तोमर है. वह रात्रि 8:30 बजे अपने परिजनों से कहीं बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था. मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देते हुए शव पीएम के लिए भेज दिया गया है.

घटनास्थल पर मिली थी शराब की बोतल
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड सहित कई अन्य टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई गई थीं. एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गाड़ी में खाने-पीने के सामान के साथ ही शराब आदि की बोतल भी पड़ी मिली थी, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या किसी नजदीकी के द्वारा की जाने की आशंका है.



[ad_2]

Source