[ad_1]

पटना. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के 1021 नये मामले सामने आए हैं. इसी के साथ सूबे में अब तक मिले कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या बढ़कर 36314 हो गई है. शुक्रवार को पटना (Patna) में सबसे ज्यादा 316 नये मरीज मिले, वहीं भागलपुर (Bhagalpur) में 103, गया में 60 और पूर्वी चंपारण में 55 नये केस सामने आए. शुक्रवार को राज्य में 9 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. इनमें से मुजफ्फरपुर और रोहतास में दो-दो, पटना, नालंदा, पश्चिमी चंपारण और सुपौल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

पटना सबसे ज्यादा प्रभावित जिला 

पटना राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां संक्रमण के मामले 5,000 के पार चले गए हैं. पटना में संक्रमितों की कुल संख्या 5,347 है. इनमें से 1,869 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं पूरे राज्य में 10,458 मरीजों का इलाज चल रहा है. अन्य बेहद प्रभावित जिले भागलपुर में 2,023 मामले, मुजफ्फरपुर में 1,514 मामले, गया में 1,336, रोहतास में 1,257, बेगूसराय में 1,221, सीवान में 1,204 और नालंदा में 1,200 मामले हैं.

रोज औसतन 1200 नये मामले सामने आ रहे
बिहार में आठ जुलाई से लेकर अब तक कोरोना संक्रमण के मामले औसतन 1200 से ऊपर पाए जा रहे हैं. हर दिन सामने आ रहे कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो आठ जुलाई को 749 मामले सामने आए और आंकड़ा 13274 तक पहुंच गया. 9 जुलाई को 704 नये मामलों के साथ 13978, 10 जुलाई को 352 मामलों के साथ 14330, 11 जुलाई 709 नये मामलों के साथ 15039, 12 जुलाई को 1266 नये मामलों के साथ ही 16305, 13 जुलाई को 1116 नये मामलों के साथ 17421, 14 जुलाई को 1432 संख्या 18853, 15 जुलाई को 1320 नये केस के साथ कोविड मरीजों की संख्या 20173 हो गई.

वहीं, 16 जुलाई को 1385 के साथ 21558, 17 जुलाई को 1742 नये मरीजों के साथ 23300, 18 जुलाई को 1667 संक्रमित मिलने के साथ ही 24967, 19 जुलाई को 1412 नये मरीजों के साथ 26379, 20 जुलाई को 1076  नये मामलों के साथ ही  27455, 21 जुलाई को कोविड पॉजिटिव के 1109 मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या  28,564 पहुंच गई. 22 जुलाई को 1502 केस मिले और आंकड़ा 30066 पहुंच गया. 23 जुलाई को बिहार में 1625 केस मिले कुल संक्रमितों की संख्या 31691 हो गई.



[ad_2]

Source